Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दूरबीन से तबाही देखते ट्रंप की एआई तस्वीर पर ईरानी राजदूत बोले, 'डिप्लोमेसी ऐसे काम नहीं करती'


नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। ईरान के एक राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल पोस्ट पर ऐतराज जताते हुए नसीहत दी है। एक एआई-जेनरेटेड तस्वीर में ट्रंप समुद्र में धमाके होते देखे जा सकते हैं।

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। ईरान के एक राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल पोस्ट पर ऐतराज जताते हुए नसीहत दी है। एक एआई-जेनरेटेड तस्वीर में ट्रंप समुद्र में धमाके होते देखे जा सकते हैं।

मोगादम पाकिस्तान में ईरान के राजदूत हैं। उन्होंने ट्रंप की तस्वीर शेयर करते हुए जवाब दिया कि ये धोखे से भरी दुनिया में, खतरनाक सोच और शोर-शराबे के साथ खुशी जताते बहादुरी का दिखावा है। इससे तनाव और बढ़ता है। कूटनीति ऐसे नहीं की जाती। इस पोस्ट को उकसावे की कार्रवाई बताया जा रहा है।

शनिवार को ही ट्रुथ सोशल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो एआई जेनरेटेड तस्वीरें पोस्ट की। इनमें से एक (जो मोगादम ने साझा की) में वो जहाज में दूरबीन ले खड़े होकर समुद्र की ओर देख रहे हैं। दूर से धमाके होते दिख रहे हैं। आग लगी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में समुद्र के तल से लगे कुछ जहाज हैं। कुछ टूटे हुए हैं। इनके ऊपर कैप्शन में लिखा है "ईरान की नौसेना।" इस तस्वीर के जरिए ट्रंप एक बार फिर जताना चाहते हैं कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना को तबाह कर दिया है।

होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बना हुआ है। सीजफायर ऐलान के बीच भी हमले जारी हैं। वहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर भी दोनों एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। अमेरिका की नाकेबंदी और ईरान की पाबंदी से समस्या बनी हुई है।

हाल ही में ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरेफ ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ही अमेरिका और इजरायल के खिलाफ इस लड़ाई में बड़ी जीत का जश्न मनाएगा। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन कहते हैं कि ईरान की सेना तबाह हो चुकी है और नई झड़पों के बावजूद संघर्ष विराम जारी है।

आरेफ ने गुरुवार को कहा कि देश जल्द ही जीत का जश्न मनाएगा और होर्मुज स्ट्रेट ईरान का खास इलाका बना रहेगा।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News