Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डूरंड कप: जोसेफ सनी का डबल धमाल, एफसी रैंगडाई को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में एससी दिल्ली


रांची, 16 अगस्त (आईएएनएस)। 135वें डूरंड कप के पहले क्वार्टर-फाइनल में 'एससी दिल्ली' ने 'एफसी रैंगडाई' के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की। इसी के साथ एससी दिल्ली ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि रैंगडाई का शानदार डेब्यू कैंपेन क्वार्टर-फाइनल स्टेज पर ही खत्म हो गया।

रांची, 16 अगस्त (आईएएनएस)। 135वें डूरंड कप के पहले क्वार्टर-फाइनल में 'एससी दिल्ली' ने 'एफसी रैंगडाई' के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की। इसी के साथ एससी दिल्ली ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि रैंगडाई का शानदार डेब्यू कैंपेन क्वार्टर-फाइनल स्टेज पर ही खत्म हो गया।

रविवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में चोंगथम किशन सिंह के शानदार लॉन्ग-रेंज शॉट से रैंगडाई बढ़त बना चुकी थी, लेकिन दूसरे हाफ में सब्स्टिट्यूट जोसेफ सनी के दो गोल ने खेल का रुख बदल दिया। इसके बाद रोड्रिगुइन्हो, जुआन सेबेस्टियन पेना और ऑगस्टीन लालरोचाना ने गोल दागा।

एफसी रैंगडाई ने मैच शुरू होते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे; वे बॉल पर कंट्रोल बनाए हुए थे, धैर्यपूर्वक बॉल को आगे बढ़ा रहे थे और हाई-प्रेसिंग गेम खेल रहे थे। मुकाबले के 9वें मिनट में एफसी रैंगडाई ने शानदार तरीके से बढ़त बना ली। चोंगथम किशन सिंह ने लगभग 20 मीटर की दूरी से एक जबरदस्त शॉट लगाया; बॉल नीचे की ओर मुड़ी, क्रॉसबार के अंदरूनी हिस्से से टकराई और नेट में चली गई। एससी दिल्ली के गोलकीपर नोरा फर्नांडीस के पास इसे रोकने का कोई मौका नहीं था।

रैंगडाई ने काउंटर-अटैक से खतरा पैदा करना जारी रखा, जिसमें मिदुल डोले ने मिडफील्ड और फाइनल थर्ड में अपनी मूवमेंट से एससी दिल्ली के डिफेंस के लिए मुश्किलें खड़ी कीं। तमाम कोशिशों के बावजूद, हाफटाइम से पहले कोई भी टीम स्कोर नहीं बढ़ा सकी और रैंगडाई 1-0 की मामूली बढ़त के साथ ब्रेक पर गई।

मैच दोबारा शुरू होने के बाद एससी दिल्ली अधिक आक्रामकता साथ मैदान पर उतरी और जोसेफ सनी का आना निर्णायक साबित हुआ। सब्सटिट्यूट खिलाड़ी ने 52वें मिनट में रॉड्रिगिन्हो को बॉल पास की। फॉरवर्ड की कोशिश गोल में जाती दिख रही थी, लेकिन कामेई पंटिगा ने शानदार बचाव करते हुए रैंगडाई की बढ़त बनाए रखी।

हालांकि, पांच मिनट बाद गोलकीपर कुछ नहीं कर सका। पेना ने सनी को बॉल दी, जिसने बॉक्स के किनारे पर बॉल पकड़ी और दो डिफेंडर्स के बीच से सटीक लो-फिनिश के साथ निचले बाएं कोने में गोल करके मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

बराबरी के गोल ने एससी दिल्ली का आत्मविश्वास बढ़ा दिया। 10 मिनट बाद, पेना फिर से हमले के केंद्र में थे, उन्होंने एक शानदार 'नो-लुक' पास दिया जिससे सनी पेनाल्टी एरिया में सही दौड़ के साथ आगे बढ़े। सब्सटिट्यूट खिलाड़ी पंटिगा के सामने अकेले थे और उन्होंने गोलकीपर को छकाते हुए गोल किया और मैच का पासा पलट दिया। मुकाबले के 67वें मिनट तक एससी दिल्ली के पास 2-1 से बढ़त थी।

मुकाबले के 81वें मिनट में रॉड्रिगिन्हो को अपना पहला गोल मिल गया। फॉरवर्ड खिलाड़ी ने संयम दिखाते हुए दो डिफेंडर्स को छकाया और बॉल पर कंट्रोल बनाए रखा, फिर बाएं पैर से शॉट मारकर पेंटिगा को छकाते हुए गोल किया और एससी दिल्ली को 3-1 से आगे कर दिया।

मैच के आखिरी पलों में 2 गोल हुए। स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट (90+3') में पेना ने बॉक्स के अंदर शानदार ड्रिबलिंग की और फिर शांति से 'नो-लुक' फिनिश करते हुए स्कोर 4-1 कर दिया।

रैंगडाई ने संघर्ष जारी रखा, मिडुल डोले ने स्टॉपेज टाइम में एक और जबरदस्त दौड़ लगाई, लेकिन एससी दिल्ली के डिफेंडर और गोलकीपर के बीच थोड़ी उलझन के बाद वे गोल नहीं कर पाए।

इसके बाद एससी दिल्ली ने फाइनल विसल से पहले एक और गोल किया। सब्स्टिट्यूट ऑगस्टीन लालरोचाना ने एक्स्ट्रा टाइम के सातवें मिनट (90+7') में बाईं ओर से गेंद ली, बॉक्स तक दौड़ लगाई और शानदार अंदाज में दूर के कोने में गोल करके 5-1 की जबरदस्त जीत पक्की की।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News