Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दुर्ग में मैट्रिमोनियल साइट पर फ्रॉड, विधवा शिक्षिका से छह लाख की ठगी


रायपुर, 25 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए एक विधवा शिक्षिका से करीब छह लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला को शादी का झांसा दिया और फिर तबादला कराने का भरोसा दिलाकर मोटी रकम लेकर हड़प लिया।

रायपुर, 25 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए एक विधवा शिक्षिका से करीब छह लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला को शादी का झांसा दिया और फिर तबादला कराने का भरोसा दिलाकर मोटी रकम लेकर हड़प लिया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता 36 वर्षीय शिक्षिका है, जो धमधा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ है। अक्टूबर 2024 में उसके पति का निधन हो गया था। वह अपने दो बच्चों के साथ दुर्ग क्षेत्र में रह रही है। पति की मृत्यु के बाद उसने विवाह के लिए जीवनसाथी ऐप पर प्रोफाइल बनाई थी।

इसी बीच, 23 मई को मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी पहचान रायपुर निवासी अर्जुन कसेर नामक एक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने खुद को जल संसाधन विभाग में क्लर्क बताया और कहा कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। बातचीत बढ़ने पर उसने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया और भरोसा दिलाया कि दोनों जल्द विवाह कर साथ रहेंगे।

इसी दौरान आरोपी ने शिक्षिका के तबादले का मुद्दा उठाया और दावा किया कि वह उसका ट्रांसफर मनचाही जगह करा सकता है। आरोपी ने तबादला कराने के एवज में महिला से 7 लाख रुपए की मांग की। उसकी बातों में आकर शिक्षिका ने बैंक से 6 लाख रुपए का व्यक्तिगत ऋण लिया।

30 मई को उसने रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक रेस्टोरेंट के पास आरोपी को 5.90 लाख रुपए नकद दे दिए। रकम लेने के बाद भी न तो तबादला हुआ और न ही शादी की बात आगे बढ़ी। संदेह होने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News