Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में विकास और संस्कृति का संगम, शहरी कायाकल्प के लिए 37 प्रोजेक्ट्स पर मेगा प्लान तैयार


कोलकाता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारों से पहले पश्चिम बंगाल में शहरी विकास को नई रफ्तार देने की कवायद तेज हो गई है। राजधानी कोलकाता में हुई एक हाई-लेवल बैठक में न केवल नगर निगमों और विकास एजेंसियों को एक मंच पर लाया गया, बल्कि आने वाले दो साल के लिए शहरों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा एक बड़ा रोडमैप भी रखा गया। जहां एक ओर दशकों से लंबित कचरा प्रबंधन को 'वेस्ट इज वेल्थ' मॉडल में बदलने की बात है, वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक स्थलों को कला और आस्था के रंगों से जोड़कर एक नया राजनीतिक-सांस्कृतिक संदेश देने की भी तैयारी है।

कोलकाता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारों से पहले पश्चिम बंगाल में शहरी विकास को नई रफ्तार देने की कवायद तेज हो गई है। राजधानी कोलकाता में हुई एक हाई-लेवल बैठक में न केवल नगर निगमों और विकास एजेंसियों को एक मंच पर लाया गया, बल्कि आने वाले दो साल के लिए शहरों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा एक बड़ा रोडमैप भी रखा गया। जहां एक ओर दशकों से लंबित कचरा प्रबंधन को 'वेस्ट इज वेल्थ' मॉडल में बदलने की बात है, वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक स्थलों को कला और आस्था के रंगों से जोड़कर एक नया राजनीतिक-सांस्कृतिक संदेश देने की भी तैयारी है।

पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। आज प्रधान सचिव ने कहा कि उन्होंने अपने इतने सालों के सरकारी कार्यकाल में आज तक ऐसा नहीं देखा। इतने सालों में कभी किसी मंत्री या मुख्यमंत्री को शहरी विकास विभाग में आकर बैठक लेते हुए नहीं देखा। आज मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी आए, मुख्य सचिव आए। हमारे सभी यूएलबी ऑनलाइन थे, सभी नगर निगम ऑनलाइन थे। इधर केएमसी, बीएमसी एजेंसी, केएमडीए आदि सभी लोग थे, हमारे विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे।"

उन्होंने आगे कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही। पूजा के दौरान हमें क्या-क्या करना है, उसको लेकर बहुत स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले भी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिए थे, आज फिर से दोहराए। हमारे विभाग की ओर से हमने 37 परियोजनाएं हाथ में ली हैं, जिन्हें हम अगले दो वर्षों में पूरा करना चाहते हैं।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "ये जो 37 परियोजनाएं हैं, इस पर हमने एक पुस्तिका बनाई है। मुख्यमंत्री को हमने बताया है कि हम बस स्टैंड बनाना चाहते हैं। हम शौचालय बनाना चाहते हैं। लावारिस कुत्ते-बिल्लियों के लिए हम व्यवस्था करना चाहते हैं, हॉकर पुनर्वास करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि आप लोगों का जो कचरा इतने दिनों से पड़ा हुआ है, वर्षों से किसी ने उसे हटाने के बारे में सोचा नहीं। पिछली सरकार की लापरवाही है। हम लोग 2027 तक उसे पूरा हटा देंगे और फिर से ताजे कचरे से हम बायो-गैस, बायो-मैन्योर और आजकल बहुत कुछ बनता है, जैसा कहा जाता है 'कचरा ही धन है', वह हम करना चाहते हैं तो यह भी आज हमने मुख्यमंत्री को बताया है। हमारी टीम बहुत ही गतिशील है, शहरी विकास की एक टीम है। उनको लेकर हमें यह विश्वास है कि चाहे पूजा हो या हमारी दीर्घकालिक योजना हो, हम उसे बहुत अच्छी तरह से करेंगे।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए पश्चिम बंगाल की मंत्री ने कहा, "पार्क सर्कस में हम लोग एक बहुत बड़ा अल्पना बना रहे हैं। पार्क सर्कस एक बहुत ही ऐतिहासिक जगह है। पिछली सरकार ने बार-बार पार्क सर्कस का इस्तेमाल करके भारत विरोधी विद्रोह और आंदोलन को वहां भड़काया था। कहिए वहां तोड़फोड़ हुई, वहां आगजनी हुई और उसी पार्क सर्कस में आज मातृ आराधना है। कल से देवी पक्ष शुरू हो रहा है। बहुत बड़ा सा एक अल्पना, जो बंगाली लोग हम शुभ कार्य में बनाते हैं और छोटी-छोटी अल्पना और जगहों पर भी होगी। एक बड़ी अल्पना आज बन गई है।"

उन्होंने कहा कि हम सड़कों को इस तरह से चित्रित कर रहे हैं। गरियाहाट ब्रिज जहां से शुरू होता है और गोलपार्क में उतरता है, वहां यह पेंटिंग हो रही है। रेड रोड को बहुत अच्छी तरह से सजाया गया है, वहां पर भी यह पेंटिंग हो रही है।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "जगह-जगह पर हम बहुत सुंदर तरीके से काम कर रहे हैं। केएमडीए के अधीन बहुत सारे ब्रिज हैं, उन ब्रिजों को भी हम पूजा से पहले नहीं तो दिवाली से पहले इस तरह से पूरा करेंगे। यह जो पेंटिंग है, यह हम प्यार का रास्ता, स्नेह का रास्ता, भाईचारे का रास्ता, बंधुत्व का रास्ता, इसका प्रचार करने के लिए हम यह सड़क पेंट कर रहे हैं।"

--आईएएनएस

केके/वीसी

Date & Time : 2026-10-10 00:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News