गकेबरहा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट भी हासिल कर लिया है।
![]()
गकेबरहा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट भी हासिल कर लिया है।
सेंट जॉर्ज पार्क में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। बारिश ने मुकाबले के शुरुआती दो दिन बर्बाद किए। इस दौरान सिर्फ 43 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें साउथ अफ्रीका की स्थिति बेहद खराब थी।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 9वें ओवर में एडेन मार्करम (11) और डेविड बेडिंगहाम (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि 40 रन तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बार टीम ने वियान मुल्डर (13) का विकेट भी खो दिया।
साउथ अफ्रीका को 110 के स्कोर पर छठा झटका लग गया था, जिसके बाद मार्को जानसेन ने कप्तान बावुमा का बखूबी साथ दिया। दोनों खिलाड़ियों ने 185 गेंदों में 132 रन की साझेदारी की। जानसेन 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुए।
बावुमा ने साइमन हार्मर के साथ आठवें विकेट के लिए 183 रन जोड़कर टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। हार्मर 11 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बावुमा ने 334 गेंदों में 179 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 18 चौके शामिल रहे। टीम ने 127.1 ओवरों का सामना किया और 425/9 के स्कोर पर पारी घोषित की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्कॉट बोलैंड ने 29 ओवर गेंदबाजी करते हुए 81 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, मार्नस लाबुशाने ने 1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की समाप्ति तक 4 ओवरों का सामना किया, जिसमें 3 रन बनाकर 1 विकेट गंवा दिया। पारी की चौथी गेंद पर निक मैडिनसन (0) को कगिसो रबाडा ने पवेलियन लौटा दिया। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद ट्रेविस हेड (नाबाद 1) ने स्कॉट बोलैंड (नाबाद 2) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस जोड़ी ने 20 गेंदों का सामना करते हुए टीम के खाते में 3 रन जोड़े।
वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 214 रन से अपने नाम किया था। मगर साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में अपना दबदबा बना लिया है। यहां से ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट को ड्रॉ करवाना चाहेगा।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews