Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दुष्कर्म के आरोपी के साथ सुखबीर की तस्वीर पर सियासत गरमाई, एसएडी प्रवक्ता ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


चंडीगढ़, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में एक पुरानी तस्वीर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए दुष्कर्म के आरोपी गुरी चहल के साथ सुखबीर सिंह बादल की एक पुरानी तस्वीर वायरल कर रही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनकी पत्नी और साले से जुड़े आरोपों पर जवाब मांगा है।

चंडीगढ़, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में एक पुरानी तस्वीर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए दुष्कर्म के आरोपी गुरी चहल के साथ सुखबीर सिंह बादल की एक पुरानी तस्वीर वायरल कर रही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनकी पत्नी और साले से जुड़े आरोपों पर जवाब मांगा है।

तस्वीर वाले मामले पर सफाई देते हुए एसएडी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा, "यह शादी की तस्वीर है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। शादी में कौन किसके साथ आया या किसने किसके साथ पोज दिया, यह मुद्दा नहीं है। असली मुद्दा पंजाब है। मई में आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में दुष्कर्म के छह मामले दर्ज किए। इनमें से एक मामले में गुरी चहल आरोपी था। पीड़िता का बयान धारा 164 के तहत दर्ज होने के बावजूद आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर और मुख्यमंत्री के साले अमरदीप ग्रेवाल द्वारा 5 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के बाद उसे बरी कर दिया गया, और इसके बाद गुरी चहल को देश से भागने दिया गया।"

अर्शदीप सिंह कलरे ने कहा, "दो साल पहले हुई शादी की तस्वीर दिखाकर और यह बताना कि शादी में कौन किसके साथ और कहां था, इससे कुछ साबित नहीं होता। कोई भी राजनेताओं के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है। सवाल यह है कि यह एफआईआर मई 2026 की है। मई 2026 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, जब छह जिलों की छह महिलाओं ने गुरी चहल नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। बयान भी दर्ज किए गए थे।"

उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा, "तो, मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीजा अमरदीप ग्रेवाल और मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने 5 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर सभी मामलों को रफा-दफा कर दिया। ऑडियो में जिक्र है कि पांच महिलाएं न्याय की गुहार लगाने मुख्यमंत्री के पास गई थीं। जो महिलाएं न्याय के लिए मुख्यमंत्री के पास गई थीं—आपने उनकी इज्जत 5 करोड़ रुपए में बेच दी, दुष्कर्म के आरोपी को बरी करवा दिया और उसे देश से बाहर भेज दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा कहां होता है? क्या आपने कभी सुना है कि किसी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हो और दो महीने के अंदर वह बरी हो जाए और देश से बाहर चला जाए? यह मुख्यमंत्री के परिवार के भ्रष्टाचार और नैतिकता पर बहुत गंभीर सवाल खड़े करता है। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अब सामने आना चाहिए और जवाब देना चाहिए कि उनका परिवार पंजाब से करोड़ों रुपए कैसे लूट रहा है।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News