Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एआई के क्षेत्र में चीन की प्रगति देख दुनिया आश्चर्य में


बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। एआई और तकनीक के क्षेत्र में चीन बेहद तेजी से काम कर रहा है, उसकी प्रगति देख दुनिया को आश्चर्य हो रहा है।

बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। एआई और तकनीक के क्षेत्र में चीन बेहद तेजी से काम कर रहा है, उसकी प्रगति देख दुनिया को आश्चर्य हो रहा है।

चीन द्वारा तैयार किए जा रहे स्मार्ट और आधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने अमेरिका की सिलिकॉन वैली में भी हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि चीन और अमेरिका के बीच एआई मॉडल आदि के मामले में प्रदर्शन का अंतर घटकर सिर्फ 3 प्रतिशत रह गया है। जो अब तक का सबसे कम अंतर बताया जाता है। चीन ने यह काम पिछले पांच वर्षों में किया है, इस दौरान चीन ने एआई के मामले में अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया है। इस तरह चीन भविष्य में एआई में लीडर बनने की दिशा में अग्रसर है।

इससे पहले चीन ने पिछले दिनों कुंगफू करने वाले रोबोट्स को सामने लाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जबकि सबसे तेज़ दौड़ने का वर्ल्ड रिकार्ड भी चीनी रोबोट्स ने अपने नाम किया। गौरतलब है कि चीन एआई के विकास पर बहुत गंभीरता से काम कर रहा है और अगले पांच वर्षों में आधुनिक डेटा सेंटर बनाने के लिए 295 अरब बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना है। इसके तहत चीन की बड़ी कंपनियां कंम्यूटिंग हब का नेटवर्क बनाने पर जोर देंगी।

गौरतलब है कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के दौरान इस सेक्टर में भारी निवेश किया जाएगा। हालांकि इसके मुकाबले अमेरिका एआई डेवलपमेंट पर कहीं ज्यादा खर्च कर रहा है। लेकिन चीन का एआई मॉडल और इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के मुकाबले बहुत कम लागत में तैयार होता है।

उदाहरण के लिए चीन के हांगचो की जिस कंपनी ने ओपन एआई सोर्स डीपसीक लॉन्च कर पूरे विश्व को चौंका कर रख दिया था, उसे बनाने में सिर्फ 2,94,000 डॉलर की लागत आई, जो कि अमेरिकी एआई कंपनियों द्वारा किए जाने वाले खर्च से बहुत कम है। चीन द्वारा एआई के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे शोध और प्रगति से अमेरिका की सिलिकॉन वैली में मानो भूचाल आ गया हो, जिससे कई कंपनियां दबाव महसूस कर रही हैं।

अमेरिका जिसे तकनीकी क्षेत्र की महाशक्ति माना जाता है, उसे चीनी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अमेरिका और चीन के बीच एआई टूल्स के परफॉर्मेंस के मामले में बहुत कम अंतर रह गया है।

ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मई महीने में जहां इस गैप में 9 प्रतिशत की कमी आई, वहीं 2026 की शुरुआत की तुलना में 15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। बड़ा बदलाव सितंबर के महीने में डीपसीक के V4.1 फ्लैश मॉडल को लॉन्च किए जाने के बाद देखने में आया है। इस तरह अब अंतर महज तीन फीसदी रह गया है।

कहने में दोराय नहीं कि चीन एआई और उसके विकास में जिस गंभीरता और गति से काम कर रहा है वह देखने लायक है। चीन में हो रही प्रगति से यह पता चलता है कि वह विज्ञान और तकनीक के सहारे आगे बढ़ने में विश्वास रखता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-10-28 21:55:07

Share:

Leave A Reviews

Related News