Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एआई को लेकर आशीष विद्यार्थी बोले- नई चीज को सीखना और उसे फायदे के लिए इस्तेमाल करना जरूरी


कोलकाता, 24 सितंबर (आईएएनएस)। जाने-माने एक्टर आशीष विद्यार्थी ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल और पश्चिम बंगाल में अदाणी ग्रुप के बड़े निवेश को लेकर अपनी राय रखी। रोजमर्रा की जिंदगी में एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर डरना स्वाभाविक है क्योंकि इससे काम करने का तरीका बदलता है। हालांकि, उनका मानना है कि किसी भी नई चीज को सीखना और उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना जरूरी है।

कोलकाता, 24 सितंबर (आईएएनएस)। जाने-माने एक्टर आशीष विद्यार्थी ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल और पश्चिम बंगाल में अदाणी ग्रुप के बड़े निवेश को लेकर अपनी राय रखी। रोजमर्रा की जिंदगी में एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर डरना स्वाभाविक है क्योंकि इससे काम करने का तरीका बदलता है। हालांकि, उनका मानना है कि किसी भी नई चीज को सीखना और उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना जरूरी है।

आशीष विद्यार्थी ने कहा, ''लोग पहले कंप्यूटर से डरते थे, वेब से डरने लगे थे, इंटरनेट से डरने लगे थे। डरना लाजिमी है क्योंकि आप जिस तरह से काम कर रहे थे, उसमें फर्क आएगा। मुझे ऐसा लगता है कि अगर कोई नई चीज आती है, तो इनवाइट करती है। आप अगर इसको इस्तेमाल करें, तो बहुत अच्छा है क्योंकि कुछ लोग इसको इस्तेमाल करेंगे और जो लोग इसको इस्तेमाल नहीं करेंगे, वो दरकिनार रह सकते हैं।''

उन्होंने कहा, ''मैं खुद भी एआई को एक नई संभावना के तौर पर देखता हूं और मानता हूं कि इससे लोगों को अपनी क्षमताओं और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।''

आशीष विद्यार्थी ने पश्चिम बंगाल में अदाणी ग्रुप के निवेश पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी बड़े निवेश से लोगों को फायदा होता है, तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। बहुत अच्छी बात है कि इस पहल से लोगों का भला होगा। अमीर लोग अमीर हों लेकिन इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि इसका फायदा आम जनता को भी मिले।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि ऐसी पहल अच्छी है, जहां देश की तरक्की तो हो लेकिन देशवासियों की भी तरक्की हो। मैं बहुत खुश हूं कि अदाणी ग्रुप लोगों की मदद कर रहा है।''

दरअसल, अदाणी ग्रुप ने पश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की घोषणा की है। इसी कड़ी में कोलकाता के पास न्यू टाउन इलाके में 2,000 बेड वाले 'अदाणी आरोग्य मंदिर' की आधारशिला रखी गई है। गौतम अदाणी ने बताया कि यह एक गैरलाभकारी अस्पताल होगा, जिसमें आधुनिक मेडिकल कॉलेज, एडवांस्ड रिसर्च और इलाज की सुविधाएं होंगी। इसमें टेक्नोलॉजी और डिजिटल हेल्थ का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट में 2,000 बेड होंगे, जिनमें से 1,000 बेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए रखे जाने की बात कही गई है। ये वे लोग होंगे जो राज्य और केंद्र की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत पात्र हैं। अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सुविधाओं पर 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश करने की बात कही गई है। इस संस्थान से 10,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

वहीं, आशीष विद्यार्थी के फिल्मी करियर की बात करें तो वह हिंदी के साथ-साथ कई दूसरी भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले आशीष विद्यार्थी ने 'द्रोहकाल', 'बाजी', 'जीत', 'घातक', 'कहो ना प्यार है', 'वास्तु शास्त्र', '1942: ए लव स्टोरी' और 'किस्मत' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह विलेन से लेकर सपोर्टिंग किरदारों तक कई तरह के रोल निभा चुके हैं।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Date & Time : 2026-09-24 17:50:13

Share:

Leave A Reviews

Related News