Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एआईएफएफ के पूर्व महासचिव कुशल दास के निधन से खेल जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव कुशल दास का शुक्रवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। दास फेडरेशन में 12 साल तक कार्यरत रहे। उन्होंने नवंबर 2010 में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में महासचिव का पद संभाला था। कुशल दास ने दुबई में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में काम किया था।

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव कुशल दास का शुक्रवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। दास फेडरेशन में 12 साल तक कार्यरत रहे। उन्होंने नवंबर 2010 में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में महासचिव का पद संभाला था। कुशल दास ने दुबई में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में काम किया था।

उन्होंने कई अहम आयोजनों और ढांचागत बदलावों की देखरेख की, जिससे भारत में इस खेल की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद मिली। उनकी देखरेख में देश ने साल 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की। दास के कार्यकाल के दौरान महिला फुटबॉल में भी अहम प्रगति देखने को मिली। 2017 में भारतीय महिला लीग की भी शुरुआत की गई। उनके कार्यकाल में भारत ने 2022 एएफसी महिला एशियाई कप सहित कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की सफलतापूर्वक मेजबानी की। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में कुशल दास ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "कुशल दास ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के महासचिव के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय फुटबॉल के प्रशासन और विकास में अहम भूमिका निभाई। भारतीय फुटबॉल के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। पूरे भारतीय फुटबॉल समुदाय की ओर से मैं इस मुश्किल समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

एआईएफएफ के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने कहा, "कुशल दास के निधन की खबर सुनकर सचमुच बहुत दुख हुआ। वह एआईएफएफ के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले महासचिवों में से एक थे, जिन्होंने 12 साल से भी ज्यादा समय तक सेवा की। उनके कार्यकाल के दौरान फुटबॉल हाउस के प्रशासन में कई बदलाव हुए और कई नए विभाग बनाए गए। मैंने व्यक्तिगत रूप से कई मौकों पर उनसे संपर्क किया था और उनके निधन से खेल प्रशासन में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट कुशल दास भारतीय फुटबॉल में खेल प्रबंधन और प्रशासन का व्यापक अनुभव लेकर आए। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने पीडब्ल्यूसी, जीएसके सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम किया। साल 1996 में जब वैश्विक खेल विपणन और टेलीविजन उत्पादन कंपनी आईएमजी ने भारतीय बाजार में प्रवेश किया, तब कुशल दास बतौर मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कंपनी से जुड़े।

एआईएफएफ के पूर्व प्रमुख और फीफा परिषद के पूर्व सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव कुशल दास के निधन से गहरा दुख हुआ। एक अनुभवी प्रशासक के तौर पर उनका एक दशक लंबा कार्यकाल भारतीय फुटबॉल को पेशेवर बनाने और ऐतिहासिक 2017 अंडर-17 फीफा विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी करने में महत्वपूर्ण रहा।"

--आईएएनएस

एसएम/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News