Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एच1एन1 एक मौसमी फ्लू है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं: डॉ. राजीव बहल


नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में बदलते मौसम के साथ वायरल इंफेक्शन का मामला भी लगातार बढ़ रहा है। इसी को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एच1एन1 एक मौसमी फ्लू है, जिसे आमतौर पर खांसी-जुकाम कहते हैं।

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में बदलते मौसम के साथ वायरल इंफेक्शन का मामला भी लगातार बढ़ रहा है। इसी को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एच1एन1 एक मौसमी फ्लू है, जिसे आमतौर पर खांसी-जुकाम कहते हैं।

आजकल लोगों को जो खांसी-जुखाम हो रहा है, उस वायरस का नाम एच1एन1 है। यह वायरस इन्फ्लूएंजा ए का एक प्रकार है। आजकल जो खांसी-जुखाम के केस सामने आ रहे हैं, उनमें अधिकतम एच1एन1 वायरस हैं। उन्होंने कहा कि यहां राहत की बात है कि जितने भी एच1एन1 के मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से अधिकतम केस माइल्ड और सेल्फ-लिमिटिंग हैं, इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है। इसी के साथ, लोगों को सतर्कता के संदर्भ में पूर्व में ही टेस्ट कराने की भी जरूरत नहीं है कि किसको कौन सी खांसी-जुखाम है।

उन्होंने कहा कि टेस्ट कराने का मतलब तभी निकलता है, जब उसका कोई इलाज न हो। इस वक्त अगर आपको फ्लू, खांसी, जुखाम या फिर बुखार होता है तो आपको आमतौर पर तबीयत खराब होने पर जो सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, उसी का पालन करना है, जैसे खाने-पीने, दवा आदि का समय से सेवन, आराम, साफ-सफाई का ध्यान रखें। हालांकि, इस दौरान थोड़ा सा दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर है। इससे दूसरे लोगों में संक्रमण का खतरा कम रहता है। इसी के साथ जब भी आपको खांसी या फिर छींक आए तो रुमाल या फिर टिश्यू पेपर का उपयोग करें।

इन चीजों के अलावा अपने हाथों को बार-बार धोते रहें। इसी के साथ उन्होंने उन लोगों को भी अपने हाथों को समय-दर-समय धोते रहने की सलाह दी है, जो लोग बीमार नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को खांसी-जुखाम है तो उसके संपर्क में आने से बचने की कोशिश करें। इसके अलावा यदि आपको कभी ऐसा लगे कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है या छाती में दर्द हो रहा है या अन्य कोई गंभीर दिक्कत हो रही है, तब अस्पताल जाकर डॉक्टरों को जरूर दिखाएं।

उन्होंने कहा कि मौसमी फ्लू को लेकर लोगों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार से हमें यह कोई गंभीर बीमारी नहीं प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्ते में इसके पॉजिटिव केस में गिरावट आएगी।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News