Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एचपीपीएससी भर्ती अलर्ट: 37 असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए तुरंत करें आवेदन, 4 जुलाई अंतिम तिथि


शिमला, 22 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग में विभिन्न विषय के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 37 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

शिमला, 22 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग में विभिन्न विषय के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 37 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

एचपीपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए जारी 37 रिक्तियों में ऑर्थोपेडिक्स के 2, डर्मेटोलॉजी के 3, जनरल सर्जरी के 9, जनरल मेडिसिन के 4, एनेस्थीसिया के 3, बायोकेमिस्ट्री के 2, ईएनटी के 2, ऑप्थल्मोलॉजी के 3, फोरेंसिक मेडिसिन के 2, ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी के 5 और कम्युनिटी मेडिसिन या सोशल और प्रिवेंटिव मेडिसिन के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री और 3 वर्षों का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास इन पदों के लिए नेट (यूजीसी/सीएसआईआर) या इसके समकक्ष स्लेट/सेट न्यूनतम पात्रता होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट/डिस्क्रिप्टिव विषय योग्यता परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 37,400 से 2,14,300 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एचपीपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News