Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कपूर खानदान की चार पीढ़ियों की हल्की-सी झलक शेयर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके फ्रेम में कपूर परिवार के अलग-अलग पीढ़ियों के सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं। इस कीमती फ्रेम में उनकी गुजर चुकी सास कृष्णा राज कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और पोती समारा नजर आ रहे हैं।

तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, "कपूर खानदान की 4 पीढ़ियां एक रेयर तस्वीर में।"

कृष्णा राज कपूर हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध शोमैन राज कपूर की पत्नी हैं। कृष्णा अभिनेता प्रेमनाथ की बहन और रीवा के पुलिस आईजी की पुत्री थीं। उन्होंने हमेशा पर्दे के पीछे रहकर कपूर परिवार को एक सूत्र में बांधे रखा।

मुंबई के चेंबूर में शुरुआती दिनों में कृष्णा ने आर्थिक मदद के लिए साड़ियों पर कढ़ाई भी की थी। माना जाता है कि राज कपूर की फिल्म 'बरसात' (1949) के निर्माण के दौरान उन्होंने अपने गहने तक बेच दिए थे। कृष्णा राज कपूर और राज कपूर के पांच बच्चे थे, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा जैन।

कृष्णा राज कपूर का निधन 1 अक्टूबर 2018 को 87 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गया था। कृष्णा राज कपूर को कपूर खानदान की आधारशिला माना जाता था। उनके निधन के समय उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

अभिनेत्री नीतू कपूर हाल ही में फिल्म 'दादी की शादी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

आशीष आर. मोहन की निर्देशित फिल्म 'दादी की शादी' पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें हंसी और मस्ती देखने को मिलेगी। इसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिद्धिमा के अलावा सदिया खतीब, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे सहित कई सहायक कलाकार शामिल हैं। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News