Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एक साल की तलाश खत्म : एटीएम चोरी गैंग का मास्टरमाइंड 'इम्मा' राजस्थान के जंगल से गिरफ्तार


नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली क्राइम ब्रांच को एटीएम चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे 'एटीएम चोरी करने वाले गैंग' के मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा को क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट ने राजस्थान के भिवाड़ी के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली समेत कई राज्यों में 20 से ज्यादा एटीएम चोरी के मामलों में वांछित था और दो मामलों में घोषित अपराधी (पीओ) करार दिया जा चुका था।

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली क्राइम ब्रांच को एटीएम चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे 'एटीएम चोरी करने वाले गैंग' के मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा को क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट ने राजस्थान के भिवाड़ी के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली समेत कई राज्यों में 20 से ज्यादा एटीएम चोरी के मामलों में वांछित था और दो मामलों में घोषित अपराधी (पीओ) करार दिया जा चुका था।

पुलिस के मुताबिक, 36 साल का इमरान खान हरियाणा के पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र के मामोल्का गांव का रहने वाला है। वह अनपढ़ है और पार्ट-टाइम ट्रक ड्राइवर का काम करता है। इलाके में उसे 'इम्मा' के नाम से जाना जाता है। पुलिस का कहना है कि उसने एटीएम मशीनों को उखाड़ने और खोलने में महारत हासिल कर रखी थी।

एनडीआर यूनिट, सेक्टर-8, आर.के. पुरम को लगातार इनपुट मिल रहा था कि दिल्ली में हुई एटीएम चोरी की कई वारदातों के पीछे इम्मा का हाथ है। वह मेवात क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में छिपकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए डीसीपी चंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसीपी उमेश बर्थवाल की निगरानी और इंस्पेक्टर विवेक मलिक की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई थी।

टीम ने पिछले एक साल में तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और जमीनी खुफिया जानकारी जुटाई। जांच मेवात की ओर इशारा कर रही थी, जहां आरोपी घने जंगलों और सुनसान गांवों का फायदा उठाकर छिपा था। हेड कांस्टेबल रामनरेश और एसआई उमरदीन ने स्थानीय वेशभूषा में इलाके में घुल-मिलकर गुप्त जानकारी जुटाई। आखिरकार पता चला कि आरोपी राजस्थान के भिवाड़ी में ग्वाल्डा हिल्स के जंगल में एक सुनसान ठिकाने पर छिपा है।

2 सितंबर को टीम ने मुश्किल भौगोलिक हालात के बावजूद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटों की तलाशी के बाद इम्मा को उसके ठिकाने से दबोच लिया गया। जांच में सामने आया है कि इम्मा दिल्ली में 12 से ज्यादा और गुजरात-राजस्थान समेत अन्य राज्यों में 8 मामलों में शामिल रहा है। वह कुल 10 मामलों में फरार था। उसके खिलाफ 6 मामलों में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी थे। दो मामलों, हजरत निजामुद्दीन थाना के ई-एफआईआर 7271/2022 और स्पेशल सेल के एफआईआर 74/2022, में उसे कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था।

पूछताछ में उसने दिल्ली के मंडावली, तिमारपुर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई दो और एटीएम चोरी में भी अपनी संलिप्तता कबूली है, जिनमें उसकी औपचारिक गिरफ्तारी बाकी है। इसके अलावा गुजरात के भरूच के वागरा और दहेज थानों और राजस्थान के दौसा के कोलवा थाने में भी उस पर केस दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच का मानना है कि इस गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एटीएम चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा। पुलिस अब उसके साथियों, पैसों के बंटवारे और एटीएम ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों और लॉजिस्टिक्स के बारे में पूछताछ कर रही है।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Date & Time : 2026-09-04 18:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News