Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एक्रोमैटोप्सिया से पीड़ित सुपरहीरो का किरदार निभाएंगी अदा शर्मा, 'सुपर वेली' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में सुपरहीरो पर आधारित कहानियां हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती रही हैं। इस कड़ी में अब एक ऐसी फिल्म आने वाली है, जिसमें सुपरहीरो का अंदाज बिल्कुल अलग और अनोखा होगा। अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'सुपर वेली' में एक ऐसे सुपरहीरो का किरदार निभाने जा रही हैं, जो सुपरहीरो की पावर को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है।

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में सुपरहीरो पर आधारित कहानियां हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती रही हैं। इस कड़ी में अब एक ऐसी फिल्म आने वाली है, जिसमें सुपरहीरो का अंदाज बिल्कुल अलग और अनोखा होगा। अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'सुपर वेली' में एक ऐसे सुपरहीरो का किरदार निभाने जा रही हैं, जो सुपरहीरो की पावर को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है।

फर्स्ट लुक के वीडियो से साफ जाहिर है कि इस फिल्म में उनका किरदार थोड़ा आलसी, अजीब और मजाकिया अंदाज वाला है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता देखी जा रही है।

दरअसल, कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि 'मैं वेली हूं।' आम बोलचाल की भाषा में 'वेली' शब्द का मतलब होता है कि कोई ऐसा व्यक्ति जिसके पास करने के लिए कोई काम न हो या जो खाली बैठा हो। उनके इस वीडियो को कुछ यूजर्स ने गलत तरीके से समझ लिया और कहने लगे कि अदा शर्मा के पास काम नहीं है और वह खाली बैठी हैं।

लेकिन अब, जब अदा शर्मा ने फिल्म के टाइटल का खुलासा किया, तो लोगों को समझ आया कि वह अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं।

फर्स्ट लुक वीडियो में वह अपने किरदार के बारे में बताती दिख रही है, वह कहती है, ''मेरा नाम 'वेल्ली' नहीं 'वेली' है, लेकिन आप मुझे वेल्लीविजिलक्ष्मी कृष्णमूर्ति चंद्रशेखरानवामी अय्यर कह सकते हैं।'' वह आगे बताती है कि वह एक्रोमैटोप्सिया है यानी कलर ब्लाइंड.. इससे पीड़ित इंसानों को दुनिया केवल काले, सफेद और ग्रे कलर में दिखाई देती है।

'सुपर वेली' में उनका अंदाज पूरी तरह बदला दिखेगा। यह फिल्म एक ऐसे सुपरहीरो की कहानी दिखाती है, जो पारंपरिक हीरो की तरह जिम्मेदार नहीं है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में अदा शर्मा का सुपरहीरो किरदार दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी उठाने से ज्यादा आराम करना पसंद करती है। वह अक्सर सोने या आराम करने के बारे में ही सोचती है, बावजूद इसके किसी न किसी तरह बड़ी घटनाओं के बीच पहुंच जाती है। कभी वह बेहद अनाड़ी लगती है, तो कभी अचानक समझदारी भरा कदम उठाती नजर आती है।

फिल्म का निर्देशन राजेश बच्चानी कर रहे हैं। उन्होंने अदा शर्मा के चयन को लेकर कहा, ''मुझे अदा की एक्टिंग काफी पसंद है। खास तौर पर फिल्म 'कमांडो' में उनका किरदार मुझे बहुत पसंद आया था। उनमें एक अलग तरह की प्रतिभा है। उनके अभिनय में स्वाभाविकता, समझदारी और हल्का-फुल्का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिलता है। इसलिए फिल्म के किरदार के लिए वह मुझे सही लगीं। इस फिल्म की कहानी पर मैं पिछले तीन साल से काम कर रहा हूं और मैं दर्शकों के सामने कुछ नया और ताजगी भरा कंटेंट पेश करना चाहता हूं।''

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News