Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एक्टर चिरंजीवी और राम चरण अमित शाह से मिले, डीपफेक के खिलाफ सख्त कानून की मांग


हैदराबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कलाकारों को निशाना बनाकर बनाए जा रहे मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक वीडियो को लेकर चिंता जाहिर की थी, अब इस मुद्दे को लेकर वह सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इस दौरान उनके बेटे और अभिनेता राम चरण भी मौजूद रहे।

हैदराबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कलाकारों को निशाना बनाकर बनाए जा रहे मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक वीडियो को लेकर चिंता जाहिर की थी, अब इस मुद्दे को लेकर वह सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इस दौरान उनके बेटे और अभिनेता राम चरण भी मौजूद रहे।

करीबी सूत्रों के अनुसार, चिरंजीवी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डीपफेक तकनीकों के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर खतरों को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। उन्होंने कलाकारों के अधिकारों, सम्मान और रचनात्मक सामग्री पर पड़ रहे इसके नकारात्मक प्रभावों को विस्तार से समझाया।

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर चिंता जताने से आगे बढ़ते हुए पूरे फिल्म उद्योग की ओर से इस तरह के दुरुपयोग के खिलाफ कड़े सुरक्षा उपाय और सख्त कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले की तत्काल जांच करेगी तथा मजबूत सुरक्षा उपायों और कड़े दंडात्मक प्रावधानों पर काम करेगी। उन्होंने इस विषय पर एक लिखित प्रस्तुति देने की सलाह दी और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को मामले के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी।

गृह मंत्री की प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त करते हुए चिरंजीवी ने इसे फिल्म जगत के लिए एक उत्साहजनक कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे जल्द ही कलाकारों के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू होंगे।

राम चरण ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "आज अपने पिता के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एआई और डीपफेक तकनीकों के बढ़ते दुरुपयोग तथा कलाकारों और फिल्म उद्योग पर इसके गंभीर प्रभाव को लेकर हमारी चिंताओं पर उनकी समझ और सकारात्मक प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक है।"

राम चरण ने कहा, "सरकार द्वारा इस मामले की तत्काल समीक्षा करने और ऐसे दुरुपयोग के खिलाफ मजबूत सुरक्षा उपायों व सख्त कार्रवाई की दिशा में काम करने का आश्वासन बेहद प्रेरणादायक है। उनके समय, समझ और सहयोग के लिए आभारी हूं।"

--आईएएनएस

वीसी

Date & Time : 2026-11-02 23:45:04

Share:

Leave A Reviews

Related News