Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

‘एल मेंचो’ की मौत के बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति की शांति अपील, बोलीं-राज्यों के साथ पूरा तालमेल

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने रविवार को कहा कि न्यू जनरेशन जलिस्को कार्टेल (सीजेएनजी) के लीडर नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस की हत्या के बाद सभी राज्य सरकारों के साथ पूरा तालमेल है।

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने रविवार को कहा कि न्यू जनरेशन जलिस्को कार्टेल (सीजेएनजी) के लीडर नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस की हत्या के बाद सभी राज्य सरकारों के साथ पूरा तालमेल है।

सर्वेंटेस को 'एल मेंचो' के नाम से जाना जाता था। दरअसल एल मेंचो एक बड़े आपराधिक गिरोह का सरगना था। मैक्सिको की सेना ने उसे पकड़ने के लिए जलिस्को राज्य के टापालपा इलाके में ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सेना पर हमला हुआ, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई, जिसमें गिरोह के कई सदस्य मारे गए और कुछ घायल हो गए। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और उनके पास से हथियार व बख्तरबंद गाड़ियां बरामद की गईं। एल मेंचो की मौत के बाद कुछ राज्यों में हिंसा भड़क गई थी।

राष्ट्रपति शीनबाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "सभी राज्यों की सरकारों के साथ पूरा समन्वय है। हमें जानकारी रखनी चाहिए और शांत रहना चाहिए। देश के ज्यादातर हिस्सों में गतिविधि सामान्य चल रही है।"

शीनबाम ने ऑपरेशन से हुई अशांति को स्वीकार किया और बताया कि रक्षा मंत्री ने संघीय बलों द्वारा ऑपरेशन के बाद "अलग-अलग ब्लॉकेड और दूसरे रिएक्शन" के बारे में रिपोर्ट किया था।

उन्होंने कहा, "हम हर दिन शांति, सुरक्षा, न्याय और मैक्सिको की भलाई के लिए काम करते हैं।"

मैक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विशेष बलों ने ओसेगुएरा को पकड़ने के मकसद से जलिस्को के टापालपा में ऑपरेशन किया, जो सीजेएनजी का जाना-माना गढ़ है। मंत्रालय ने कहा, "इस ऑपरेशन के दौरान मैक्सिकन मिलिट्री के लोगों पर हमला किया गया और अपनी ताकत बचाने के लिए उन्होंने हमले को नाकाम कर दिया। इसके चलते 'सीजेएनजी' आपराधिक समूह के चार सदस्य मौके पर ही मारे गए और तीन बुरी तरह घायल हो गए, जिनकी मैक्सिको सिटी ले जाते समय एयरलिफ्ट के दौरान मौत हो गई।"

मंत्रालय ने आगे कहा कि कार्टेल के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और आर्मर्ड गाड़ियां और कई तरह के हथियार जब्त किए गए, जिनमें एयरक्राफ्ट को मार गिराने में कैपेबल रॉकेट लॉन्चर भी शामिल हैं।

"एल मेंचो" की हत्या से कई राज्यों में हिंसक प्रतिक्रिया देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई राज्यों में रोड ब्लॉक करने, गाड़ियों को जलाने और हथियारों से लैस झड़पों की घटना सामने आई।

जलिस्को के गवर्नर पाब्लो लेमस नवारो ने सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया और स्कूलों में इन-पर्सन क्लास रद्द करने का आदेश दिया।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News