Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चुनाव आयोग का बड़ा कदम: SIR के दूसरे चरण के बाद 6.08 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटे, कई राज्यों में सूची में भारी बदलाव

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सहित 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद देशभर की वोटर लिस्ट में कुल 6.08 करोड़ नाम कम हो गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाता लगभग 51 करोड़ थे, जो अब घटकर 44.92 करोड़ रह गए हैं। उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ रह गई है, जहां करीब 2.04 करोड़ नाम हटाए गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में लगभग 91 लाख नाम मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं।

इस दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा के साथ पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप शामिल हैं। इससे पहले पहले चरण में बिहार में SIR प्रक्रिया पूरी की गई थी।

चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक देश के करीब 60 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि शेष 39 करोड़ मतदाताओं को अगले चरण में कवर किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य वोटर लिस्ट को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है।

SIR के दौरान BLO और BLA घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हैं। इसमें नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं, जबकि मृत, स्थानांतरित या दो जगह दर्ज नामों को हटाया जाता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

Share:

Leave A Reviews

Related News