Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एल्विश यादव ने बताया कैसे 'बैड बॉय' की छवि छोड़कर बने सबके पसंदीदा


मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। स्ट्रीमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड' के 5वें सीजन में नजर आने वाले एक्टर और कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव ने बताया है कि उनके बारे में लोगों की सोच में बदलाव कैसे आया।

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। स्ट्रीमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड' के 5वें सीजन में नजर आने वाले एक्टर और कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव ने बताया है कि उनके बारे में लोगों की सोच में बदलाव कैसे आया।

एल्विश ने शहर के एक 5-स्टार होटल में शो के प्रमोशन के दौरान तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला के साथ आईएएनएस से ​​बात की।

उन्होंने बताया कि पहले लोगों के मन में उनकी पर्सनैलिटी को लेकर गलतफहमियां थीं। उन्होंने कहा कि गलतफहमियों की वजह से लोगों के मन में उनकी 'बैड बॉय' वाली इमेज बन गई थी। हालांकि, उन्हें खुशी है कि अब वह दौर पीछे छूट चुका है।

उन्होंने आईएएनएस से ​​कहा, "यह सब गलतफहमियों की वजह से हुआ। असल जिंदगी में मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। बीच-बीच में लोग मेरा मजाक भी उड़ाते थे। उस अनुभव ने मुझे सिखाया कि चीजें ऐसी ही होती हैं और लोग मुझे इसी नजरिए से देखते हैं।"

तेजस्वी ने मजाक करते हुए कहा कि लोगों की सोच में यह बदलाव उनके जैसे दोस्तों की वजह से आया है।

उन्होंने कहा, "तुम्हारे दोस्त बदल गए हैं।"

इस पर एल्विश ने जवाब दिया, "हां, मेरे दोस्त बदल गए हैं।" तेजस्वी ने फिर बात काटते हुए कहा, "उन्होंने उसके दिमाग में अच्छी बातें डाली हैं और उसने अच्छे काम करना शुरू कर दिया है।"

मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए एल्विश ने कहा, "थैंक यू तेजा। वह सही कह रही हैं। जब से वह मेरी जिंदगी में आई हैं, मेरी जिंदगी बदल गई है। पहले लोग सोचते थे कि मैं बहुत बेकार इंसान हूं। अब उनके साथ रहने पर लोग कहते हैं कि मैं सच में बेकार हूं। तो मेरी जिंदगी में यह बदलाव आया है।"

'प्लेग्राउंड' शो की बात करें तो यह गेमिंग, एंटरटेनमेंट, कॉम्पिटिशन और इन्फ्लुएंसर कल्चर को एक ही फॉर्मेट में लाता है। इसे एक वर्चुअल प्लेग्राउंड के आसपास डिजाइन किया गया है और इसमें युवा क्रिएटर्स, गेमर्स और इंटरनेट पर्सनैलिटीज एक साथ आते हैं। वे अलग-अलग चुनौतियों में मुकाबला करते हैं और साथ ही आपसी प्रतिद्वंद्विता, दोस्ती और टीम डायनामिक्स का भी सामना करते हैं।

'प्लेग्राउंड' सीजन 5 अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

--आईएएनएस

एससीएच

Share:

Leave A Reviews

Related News