Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एमएसएमई में महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य: जीतन राम मांझी


नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाए बिना 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी करीब 37 प्रतिशत है और इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बढ़ता योगदान देश के समावेशी विकास और आर्थिक प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है।

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाए बिना 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी करीब 37 प्रतिशत है और इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बढ़ता योगदान देश के समावेशी विकास और आर्थिक प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 12वें फिक्की सीएमएसएमई एनुअल समिट 2026 के दौरान मीडिया से बातचीत में मांझी ने कहा कि देश की आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत है और आज महिलाएं उद्यमिता, विज्ञान, अंतरिक्ष, राजनीति और अन्य सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज और संस्कृति में भी महिलाओं को हमेशा महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और आज जरूरत इस बात की है कि आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया जाए।

उन्होंने कहा कि फिक्की और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने महिलाओं की भागीदारी को वर्तमान स्तर से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलेंगे और वे आर्थिक गतिविधियों में बराबर योगदान नहीं देंगी, तब तक संतुलित और व्यापक विकास संभव नहीं होगा।

मांझी ने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एमएसएमई का योगदान करीब 31 प्रतिशत, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 36 प्रतिशत और निर्यात में लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।" उन्होंने कहा कि कृषि के बाद एमएसएमई देश का सबसे बड़ा रोजगार सृजक क्षेत्र है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया, "वर्तमान में देश में एमएसएमई इकाइयों की संख्या लगभग 10 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जबकि यह कुछ वर्ष पहले करीब 5 करोड़ के आसपास थी। यह क्षेत्र करीब 42 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है और आने वाले वर्षों में इसकी भूमिका और बढ़ेगी।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन को साकार करने में एमएसएमई क्षेत्र की निर्णायक भूमिका होगी। एमएसएमई के तेज विकास के बिना भारत के विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है।"

हाल ही में कैबिनेट द्वारा लिए गए विकास से जुड़े फैसलों पर टिप्पणी करते हुए मांझी ने कहा कि भारत मूल रूप से गांवों का देश है और देश की बड़ी आबादी आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना है तो केवल बड़े शहरों का विकास पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि गांवों और छोटे शहरों को भी समान गति से आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा, "सरकार एक तरफ शहरीकरण और आधुनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे नगरों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यही संतुलित विकास मॉडल देश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा।"

इससे पहले अपने संबोधन में मांझी ने कहा कि 12वें फिक्की सीएमएसएमई वार्षिक शिखर सम्मेलन की थीम 'एमएसएमई का विस्तार, विकास को बढ़ावा और भविष्य का निर्माण' वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि जब भारत आत्मविश्वास के साथ 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तब एमएसएमई क्षेत्र नवाचार, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का प्रमुख वाहक बनकर उभर रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

Date & Time : 2026-11-25 20:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News