Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एम्स-गुवाहाटी में 103 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी


दिसपुर, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी, असम ने संविदा के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 103 पदों पर भर्ती की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

दिसपुर, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी, असम ने संविदा के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 103 पदों पर भर्ती की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

एम्स-गुवाहाटी की ओर से अपने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 103 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी में 3, एनाटॉमी में 5, बायोकेमिस्ट्री में 3, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी में 2, कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन में 3, डर्मेटोलॉजी में 1, एंडोक्रिनोलॉजी में 1, ईएनटी में 1, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1, जनरल मेडिसिन में 11, जनरल सर्जरी में 14, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 1, मेडिकल ऑन्कोलॉजी/हेमेटोलॉजी में 2, माइक्रोबायोलॉजी में 4, नियोनेटोलॉजी में 1, नेफ्रोलॉजी में 1, न्यूरोसर्जरी में 2, न्यूक्लियर मेडिसिन में 1, ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 7, ऑप्थल्मोलॉजी में 3, ऑर्थोपेडिक्स में 1, पीडियाट्रिक सर्जरी में 2, पीडियाट्रिक्स में 3, पैथोलॉजी में 3, फार्माकोलॉजी में 6, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन में 3, फिजियोलॉजी में 3, पल्मोनरी में 1, रेडियोलॉजी में 2, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक में 4, ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन में 5 और यूरोलॉजी में 2 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एम्स-गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) या इसके समकक्ष डिग्री; ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में एमडीएस; और नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के पास एमएससी और पीएचडी होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित मेडिकल उम्मीदवार की सैलरी 67,700 रुपए और नॉन-मेडिकल उम्मीदवार (एमएससी और पीएचडी) की सैलरी 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू 'डायरेक्टर का बोर्ड रूम, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, एम्स-गुवाहाटी' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) का समय सुबह 8 बजे से और इंटरव्यू का समय सुबह 9 बजे से तय किया गया है। हालांकि, इसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-09-04 22:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News