Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनआरआई लोन फ्रॉड पर ईडी का शिकंजा, दिल्ली-एनसीआर समेत तीन क्षेत्रों में 13 जगहों पर रेड


नोएडा, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने दिल्ली-एनसीआर समेत तीन क्षेत्रों में कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में नोएडा के ठिकाने भी शामिल हैं, जहां ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

नोएडा, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने दिल्ली-एनसीआर समेत तीन क्षेत्रों में कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में नोएडा के ठिकाने भी शामिल हैं, जहां ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के नाम पर हाउसिंग लोन हासिल करने से जुड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा बेंगलुरु और चंडीगढ़ में भी तलाशी अभियान चला रही हैं। जांच एजेंसी का मुख्य उद्देश्य कथित धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की पड़ताल करना है।

इस मामले की जांच के दौरान एनआरआई की दो रियल एस्टेट कंपनियों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें अंतरिक्ष प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और सनशाइन इंफ्रावेल प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

ईडी की कार्रवाई के संदर्भ में इन कंपनियों की भूमिका और कथित वित्तीय लेनदेन की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसी की टीमें तलाशी के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किस प्रकार किया गया और उनके आधार पर हाउसिंग लोन हासिल करने की प्रक्रिया में किन लोगों या संस्थाओं की भूमिका रही।

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में ईडी की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान जुटाए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर कथित वित्तीय अनियमितताओं की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा सकता है।

जांच में दस्तावेजों की सत्यता, लोन से संबंधित रिकॉर्ड और धन के लेनदेन जैसे पहलुओं की पड़ताल महत्वपूर्ण हो सकती है। फिलहाल नोएडा समेत अन्य स्थानों पर ईडी की कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों और संभावित बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच एजेंसी की ओर से आगे की कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

--आईएएनएस

पीकेटी/एमएस

Date & Time : 2026-10-23 17:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News