Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनएचएम-चंडीगढ़ में 62 की उम्र में नौकरी का अवसर, 11 जून को वॉक-इन इंटरव्यू


चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ ने रेडियोलॉजिस्ट सहित 6 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ ने रेडियोलॉजिस्ट सहित 6 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनएचएम-चंडीगढ़ की ओर से जारी 6 रिक्तियों में रेडियोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट (एनपी-एनसीडी) और माइक्रोबायोलॉजिस्ट का 1-1 और गायनेकोलॉजिस्ट के 2 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 85,000 से 1,50,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीबीएस डिग्री के साथ उक्त स्पेशलिटी में एमडी/डीएनबी/डीसीएच/डीजीओ/डिप्लोमा और स्टेट मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

वॉक-इन इंटरव्यू 11 जून को सुबह 9.30 बजे से 'मिशन डायरेक्टर का कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चौथी मंजिल, प्रशासनिक ब्लॉक, सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है। ध्यान दें कि इंटरव्यू के दिन ही उम्मीदवारों का पंजीकरण सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे के बीच ही किया जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार होगा। इसलिए केंद्र पर उम्मीदवारों का समय से पहुंचना अनिवार्य है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News