Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनएचएसआरसीएल: डिप्टी चीफ कंट्रोलर समेत 34 पदों पर जल्‍द करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक


नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने भारतीय रेलवे/सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे/मेट्रो रेलवे/आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों से विभिन्न 34 पदों के लिए 'एब्जॉर्प्शन' (स्थायी नियुक्ति) के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने भारतीय रेलवे/सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे/मेट्रो रेलवे/आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों से विभिन्न 34 पदों के लिए 'एब्जॉर्प्शन' (स्थायी नियुक्ति) के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है।

एनएचएसआरसीएल की ओर से जारी 34 रिक्तियों में डिप्टी इंजीनियर (सिविल/ट्रैक)/डिप्टी चीफ फैसिलिटी कंट्रोलर (सिविल और ट्रैक) के 18, डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)/डिप्टी चीफ कंट्रोलर (इलेक्ट्रिकल) के 4, डिप्टी इंजीनियर (सिग्नलिंग और टेलीकॉम)/डिप्टी चीफ कंट्रोलर (सिग्नलिंग और टेलीकॉम) के 5, डिप्टी चीफ कंट्रोलर (रोलिंग स्टॉक) के 3 और डिप्टी चीफ कंट्रोलर (ऑपरेशन्स)के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएचएसआरसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा/बीई/बीटेक होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद अनुसार निर्धारित 2 से 5 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और चिकित्सीय जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 46,000 से 1,45,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए के साथ लागू बैंक शुल्क है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News