Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनएचपीसी लिमिटेड में नौकरी का मौका: 44 ट्रेनी ऑफिसर पदों पर निकली वैकेंसी, 27 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू


नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड ने यूजीसी नेट जून-2026 के स्कोर के आधार पर ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) और ट्रेनी ऑफिसर (पीआर) की भर्ती तथा क्लैट पीजी-2026 के स्कोर का उपयोग करके ट्रेनी ऑफिसर (लॉ) की भर्ती के लिए कुल 44 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड ने यूजीसी नेट जून-2026 के स्कोर के आधार पर ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) और ट्रेनी ऑफिसर (पीआर) की भर्ती तथा क्लैट पीजी-2026 के स्कोर का उपयोग करके ट्रेनी ऑफिसर (लॉ) की भर्ती के लिए कुल 44 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

एनएचपीसी लिमिटेड की ओर से जारी 44 रिक्तियों में ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) एनएचपीसी के 27, ट्रेनी ऑफिसर (पीआर) एनएचपीसी के 2, ट्रेनी ऑफिसर (कानून) एनएचपीसी के 12 और ट्रेनी ऑफिसर (कानून) एनएचडीसी के 3 पद शामिल हैं।

ट्रेनी ऑफिसर के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे एनएचपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने से लेकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) के लिए ह्यूमन रिसोर्स/ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट/ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और लेबर रिलेशंस/इंडस्ट्रियल रिलेशंस/पर्सनल मैनेजमेंट/पर्सनल मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल रिलेशंस/इंडस्ट्रियल रिलेशंस और पर्सनल मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन के साथ मैनेजमेंट में पूर्णकालिक नियमित दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम होनी चाहिए।

ट्रेनी ऑफिसर (पीआर) के लिए कम्युनिकेशन/मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म/पब्लिक रिलेशंस में दो वर्ष की फुल-टाइम रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होनी चाहिए।

ट्रेनी ऑफिसर (कानून) के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से कानून (प्रोफेशनल) में पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्री (3 वर्षीय एलएलबी या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पदों के लिए 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 26 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन यूजीसी नेट जून 2026 या क्लैट पीजी 2026 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और चिकित्सीय फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 708 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिलाओं/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-11-25 16:50:02

Share:

Leave A Reviews

Related News