नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारत मंडपम में आयोजित 'एनएक्सटी समिट 2026' में शामिल हुईं, जहां उन्हें सभी के सामने अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।
![]()
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारत मंडपम में आयोजित 'एनएक्सटी समिट 2026' में शामिल हुईं, जहां उन्हें सभी के सामने अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।
इसी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर समिट की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "भारत मंडपम में आयोजित एनएक्सटी समिट में अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।"
उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया है। यह केवल विकास का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण और मानव-केंद्रित शासन पर आधारित एक नए युग की परिकल्पना है।"
उन्होंने आगे लिखा, "आज भारत अगली पीढ़ी के सुधार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और उभरती प्रौद्योगिकियों के माध्यम से वैश्विक परिवर्तन की धुरी बनता जा रहा है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की इस यात्रा में दिल्ली भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।"
सीएम रेखा ने आगे कहा, "नीति नवाचार, प्रौद्योगिकी को अपनाना और नागरिक-केंद्रित शासन के माध्यम से दिल्ली स्वयं को आने वाले दशक के अवसरों और चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है। आज दुनिया भारत को केवल एक बाजार के रूप में नहीं देख रही, बल्कि भविष्य के निर्माण में एक निर्णायक साझेदार के रूप में देख रही है।"
बता दें कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 14 मार्च के बीच 'एनएक्सटी समिट 2026' का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों से आए नेता, उद्योग विशेषज्ञ और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने समिट को संबोधित किया और 'भारत प्रोग्रेस रिपोर्ट' का उद्घाटन करते हुए आत्मनिर्भर भारत के विजन को सभी के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता को भी अपने विचारों को सभी के सामने रखने का मौका मिला।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी
Leave A Reviews