Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनपीसीसी भर्ती 2026: साइट इंजीनियर सहित 52 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एनपीसीसी ने साइट इंजीनियर सहित विभिन्न 52 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एनपीसीसी ने साइट इंजीनियर सहित विभिन्न 52 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एनपीसीसी की ओर से जारी 52 रिक्तियों में साइट इंजीनियर (सिविल) के 35, साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 4, सीनियर एसोसिएट (ऑफिस सपोर्ट)-फाइनेंस के 4, सीनियर एसोसिएट (ऑफिस सपोर्ट)-एचआर का 1, सीनियर एसोसिएट (ऑफिस सपोर्ट)-लॉ का 1, सीनियर एसोसिएट (ऑफिस सपोर्ट)-आईटी के 2, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 2, असिस्टेंट (ऑफिस सपोर्ट) का 1 और असिस्टेंट (ऑफिस सपोर्ट)-फाइनेंस का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक तय की गई है। जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनपीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से साइट इंजीनियर के लिए सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (रेगुलर कोर्स), सीनियर एसोसिएट (ऑफिस सपोर्ट) - फाइनेंस के लिए सीए/सीएमए/एमबीए (फाइनेंस)/पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री (रेगुलर कोर्स), सीनियर एसोसिएट (ऑफिस सपोर्ट) - एचआर के लिए एचआर में एमबीए/एचआर में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री (रेगुलर कोर्स), सीनियर एसोसिएट (ऑफिस सपोर्ट) - लॉ के लिए 3 वर्ष की फुल-टाइम एलएलबी या 5 वर्ष का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स (रेगुलर कोर्स), सीनियर एसोसिएट (ऑफिस सपोर्ट) - आईटी के लिए एमसीए/बीटेक (सीएसई/आईटी) (रेगुलर कोर्स), जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (3 वर्ष का रेगुलर कोर्स), असिस्टेंट (ऑफिस सपोर्ट) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (रेगुलर कोर्स) और कंप्यूटर पर 50 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड एवं असिस्टेंट (ऑफिस सपोर्ट)-फाइनेंस के लिए बीकॉम (रेगुलर कोर्स) होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत इंटरव्यू और चिकित्सीय फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 25,000 से 33,750 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल और ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एनपीसीसी की ओर से यह भर्ती एक वर्ष की अवधि के लिए शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जिसे परियोजना की आवश्यकता, संतोषजनक प्रदर्शन और संबंधित कर्मचारी की आपसी सहमति के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-15 15:05:03

Share:

Leave A Reviews

Related News