Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनटीपीसी लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर के कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 16 अक्टूबर से करें आवेदन


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने विशेष भर्ती अभियान के तहत ओबीसी उम्मीदवारों के लिए डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 9 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने विशेष भर्ती अभियान के तहत ओबीसी उम्मीदवारों के लिए डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 9 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से जारी 9 रिक्तियों में डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल इरेक्शन) के 3, डिप्टी मैनेजर (सी एंड आई इरेक्शन) के 1 और डिप्टी मैनेजर (सिविल निर्माण) के 5 पद शामिल हैं।

डिप्टी मैनेजर के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास योग्यता के बाद कम से कम 10 वर्ष का एग्जीक्यूटिव अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पोस्ट के लिए 43 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है और भूतपूर्व सैनिकों को आयु सीमा में छूट सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार मिलेगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित या कंप्यूटर-आधारित परीक्षा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-15 18:00:04

Share:

Leave A Reviews

Related News