Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, पायलट की सूझबूझ से IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग, बची 161 यात्रियों की जान

नई दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रहे इंडिगो के एक विमान का हवा में ही इंजन फेल हो गया. विमान में क्रू मेंबर्स समेत 161 यात्री सवार थे, जिनकी जान पर बन आई थी. पायलट की तत्परता और एटीसी (ATC) के साथ सटीक तालमेल के कारण एक बड़ा हादसा टल गया.

सुबह 10:39 बजे 'फुल इमरजेंसी' घोषित
विमान संख्या 6E 579 ने सुबह 8:39 बजे विशाखापत्तनम से उड़ान भरी थी. सफर के बीच में ही पायलट को इंजन ठप होने का संकेत मिला. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर तुरंत 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई. रनवे 28 को हाई अलर्ट पर रखा गया और दमकल की गाड़ियाँ व मेडिकल टीमें तैनात कर दी गईं.

पायलट की जांबाजी: एक इंजन के सहारे उतरा विमान
इंजन फेल होने के बावजूद पायलट ने धैर्य नहीं खोया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को नियंत्रित रखा. सुबह 10:59 बजे विमान ने रनवे पर सुरक्षित टचडाउन किया. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली और पायलट की सराहना की.

जांच के घेरे में इंडिगो का इंजन
नागरिक उड्डयन विभाग और DGCA ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. तकनीकी टीम इस बात का पता लगा रही है कि उड़ान के दौरान अचानक इंजन ने काम करना क्यों बंद कर दिया. शुरुआती तौर पर इसे तकनीकी खराबी माना जा रहा है, लेकिन मेंटेनेंस रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी.

Share:

Leave A Reviews

Related News