Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एफआईएच मेंस प्रो लीग: राउरकेला लेग में बेल्जियम ने भारत को 3-1 से हराया

राउरकेला, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बेल्जियम ने बुधवार को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला लेग में भारत को 3-1 से मात दी। बेल्जियम की ओर से नेल्सन ओनाना (23वें मिनट), थॉमस क्रोल्स (53वें मिनट) और अर्नो वैन डेसेल (57वें मिनट) ने एक-एक गोल किए, जबकि भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा (29वें मिनट) ने एकमात्र गोल दागा।

राउरकेला, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बेल्जियम ने बुधवार को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला लेग में भारत को 3-1 से मात दी। बेल्जियम की ओर से नेल्सन ओनाना (23वें मिनट), थॉमस क्रोल्स (53वें मिनट) और अर्नो वैन डेसेल (57वें मिनट) ने एक-एक गोल किए, जबकि भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा (29वें मिनट) ने एकमात्र गोल दागा।

मुकाबले का पहला क्वार्टर बहुत ही रोमांचक रहा। बेल्जियम को चौथे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स के ड्रैगफ्लिक को भारत के फर्स्ट रशर विवेक सागर प्रसाद ने बहादुरी से रोक दिया। चार मिनट बाद भारत को भी अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मेजबान टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी।

बेल्जियम ने गेंद पर अधिक कब्जा जमाए रखा, लेकिन भारत ने अपनी पकड़ बनाए रखी और गोल करने के मौकों की तलाश में तेजी से काउंटरअटैक किए। 14वें मिनट में, बेल्जियम को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार टॉम बून की जोरदार कोशिश टारगेट से थोड़ा बाहर चली गई और स्कोर बराबर रहा।

दूसरे क्वार्टर में 23वें मिनट में, बेल्जियम ने पहला गोल किया। थॉमस क्रोल्स ने नेल्सन ओनाना को गेंद पास की, जिन्होंने आसान फिनिश के साथ उसे नेट में गेंद डाल दिया। इसके बाद भारत ने अपना अटैक तेज किया और अगले कुछ मिनटों में कुछ जरूरी सर्कल एंट्री की।

29वें मिनट में, मेजबान टीम ने एक और शानदार अटैक करते हुए पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। अमित रोहिदास के शॉट को पहले रशर ने रोक दिया, लेकिन शिलानंद लाकड़ा ने जल्दी से बॉल पर झपट्टा मारा और उसे नेट में डालकर भारत के लिए बराबरी का गोल कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने बॉल पर कब्जा बनाए रखा, लेकिन भारत ने अपने डिफेंस में मजबूती दिखाई और बैक में अपना संयम बनाए रखा। 38वें मिनट में, बेल्जियम को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स को एक बार फिर गोल करने से रोक दिया गया, इस बार जरमनप्रीत सिंह ने गोल लाइन पर शानदार स्किल दिखाते हुए स्कोर बराबर रखा।

मुकाबले के 53वें मिनट में, भारत ने एक और जोरदार काउंटर अटैक किया। नीलकांत शर्मा ने कार्ति सेल्वम को एक शानदार पास दिया, लेकिन फॉरवर्ड समय पर गोल पर शॉट नहीं ले सका और बेल्जियम की बैकलाइन ने उसे रोक दिया। कुछ सेकंड बाद, मैदान के दूसरे छोर पर, बेल्जियम ने लेफ्ट फ्लैंक से अटैक किया। लुकास बाल्थाजार ने बेसलाइन से सर्कल में थॉमस क्रोल्स (53वें मिनट) को एक परफेक्ट पास दिया, जिन्होंने बॉल को नीचे दाएं कोने में मारकर विजिटर्स को बढ़त दिला दी। मैच के 57वें मिनट में, थॉमस क्रोल्स ने सर्कल के अंदर अर्नो वैन डेसेल के लिए बॉल सेट की, जिन्होंने बॉल को नेट में डालकर बेल्जियम की जीत सुनिश्चित कर दी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News