Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एफआईएच प्रो लीग: भारतीय मेंस हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया


रॉटरडैम, 18 जून (आईएएनएस)। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हराया।

रॉटरडैम, 18 जून (आईएएनएस)। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हराया।

मनदीप सिंह (7वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (13वें मिनट) और नीलकांत शर्मा (35वें मिनट) के गोलों की बदौलत भारत ने शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में भारतीय टीम का डिफेंस भी काफी मजबूत नजर आया। मिडफील्डर हार्दिक सिंह को मिडफील्ड से खेल को संभालने के उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, मनप्रीत सिंह भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने दिलीप टिर्की के 412 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

413 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले मनप्रीत अब पुरुषों की ऑल-टाइम इंटरनेशनल कैप (सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी) की लिस्ट में बेल्जियम के जॉन-जॉन डोहमेन (481), नीदरलैंड्स के ट्यून डी नूइजर (453), ऑस्ट्रेलिया के एडी ओकेनडेन (451), और ग्रेट ब्रिटेन के बैरी मिडलटन (432) के बाद पांचवें नंबर पर हैं।

भारत ने पजेशन कंट्रोल करके मैच की अच्छी शुरुआत की और जर्मनी पर दबाव बनाए रखा। इसका फायदा 7वें मिनट में मिला जब मंदीप ने गोल के सामने एक तेज टर्न से गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले, लाकड़ा ने 13वें मिनट में जर्मन गोलकीपर अलेक्जेंडर स्टैडलर को छकाते हुए एक शानदार स्ट्राइक से भारत का स्कोर 2-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में, जर्मनी ने वापसी करने के इरादे से अपना खेल बदला और भारतीय हाफ में गहराई तक जाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस मजबूत रहा। जर्मनी को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 24वें मिनट में मिला, लेकिन ड्रैगफ्लिक को अमित रोहिदास ने अच्छी तरह से ब्लॉक कर दिया। लगातार अटैकिंग खेल के बाद जर्मनी को 27वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर मोहित ने आसानी से बचाव करते हुए हाफ टाइम तक भारत की 2-0 की बढ़त बनाए रखी।

भारत दूसरे हाफ में भी गोल करने की कोशिश करता रहा। टीम को सफलता 35वें मिनट में मिली, जब नीलकांत शर्मा ने जर्मन डिफेंडरों को छकाते हुए एक शानदार सोलो रन बनाया और गेंद को गोल में डालकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए और बराबर मौके बनाए। जर्मनी को आखिरकार तीसरे क्वार्टर में सिर्फ 20 सेकंड बाकी रहते एक गोल करने का मौका मिला, जिसका फायदा उठाते हुए राफेल हार्टकोफ ने 45वें मिनट में गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में, जर्मनी ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और वापसी करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने मौजूदा चैंपियन को कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम ने जर्मनी को दूर रखने के लिए काउंटर-प्रेस का इस्तेमाल किया और विंग्स से अटैक किया। जर्मनी ने घड़ी में 90 सेकंड बाकी रहते आखिरी अटैक किया और 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर जीता। हालांकि, भारतीय बैकलाइन ने मेहमान टीम को रोक दिया और 3-1 से जीत पक्की कर ली।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News