Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एस जयशंकर के यूक्रेन दौरे को शिवसेना ने बताया महत्वपूर्ण तो कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने उठाए सवाल


नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूक्रेन दौरे पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और विदेश मंत्री सिबीहा से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर चर्चा की। शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत हमेशा विश्व में अमन और शांति चाहता है। वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने तंज कसते हुए कहा कि युद्ध में शांति के प्रयास का समर्थन है, लेकिन भाजपा शासन में विदेश नीति सरेंडर हो गई है।

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूक्रेन दौरे पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और विदेश मंत्री सिबीहा से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर चर्चा की। शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत हमेशा विश्व में अमन और शांति चाहता है। वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने तंज कसते हुए कहा कि युद्ध में शांति के प्रयास का समर्थन है, लेकिन भाजपा शासन में विदेश नीति सरेंडर हो गई है।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के यूक्रेन दौरे को लेकर शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा, "भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन पहुंचे। वहां पर उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। उनके बीच में चर्चा हुई कि भारत और यूक्रेन के बीच में कैसे संबंध बढ़ सकते हैं। उन्होंने यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबीहा से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं से एस. जयशंकर ने बात की कि कैसे भारत और यूक्रेन के बीच सभी क्षेत्रों में मजबूती आ सकती है और व्यवसाय कैसे हो सकता है, कैसे हमारे संबंध बढ़ सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, एस जयशंकर ने यह भी दोनों नेताओं से मीटिंग में कहा कि यूक्रेन और रूस में जो युद्ध चल रहा है, उसे कैसे खत्म किया जाए, इसके ऊपर भी कई विकल्प उन्होंने दिए। विदेश मंत्री का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है और भारत की हमेशा यह कोशिश रही है कि विश्व में अमन और शांति रहे। उनकी ये यात्रा इसी डायरेक्शन में जाती है। भारत हमेशा अमन-शांति पूरे विश्व में चाहता है।

शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा, "पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि छात्रों को वंदे मातरम पूरा गाना होगा; गाने के दौरान सिर्फ खड़े रहना काफी नहीं होगा। अगर स्कूल ऐसा नहीं करते हैं, तो राज्य सरकार उन्हें दी जाने वाली वित्तीय मदद वापस ले सकती है।"

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को हल्द्वानी के शुद्धिकरण की घटना पर कार्रवाई की मांग वाले पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे ने जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि जो हल्द्वानी में शुद्धिकरण की बात हुई, वह जो है उस मसले पर कार्रवाई होनी चाहिए, तहकीकात होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वहां पर रामलीला का कार्यक्रम हो रहा था और उसके बाद, कार्यक्रम के बाद वहां के युवक जो हैं, वे साफ-सफाई कर रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने भी यहां पर आरोप लगाया कि यह जो कार्यक्रम है, साफ-सफाई का कार्यक्रम है, वह दलितों का अपमान है। वहां के जो स्थानीय दलित युवा हैं, उन्होंने राहुल गांधी के ऊपर भी एफआईआर दर्ज की।

वहीं, कंग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने विदेश मंत्री के यूक्रेन दौरे को लेकर कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कहा था कि यूक्रेन-रूस प्रधानमंत्री ने रुकवा दिया। अब एस जयशंकर गए। युद्ध में शांति के किसी भी प्रयास का पूरे हिंदुस्तान का समर्थन प्राप्त है, लेकिन आज की तारीख में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। भाजपा के शासनकाल में हमारी विदेश नीति के साथ समझौता हुआ, सरेंडर हो गई। हमारी विदेश नीति को, हमारे विदेश मंत्री को, हमारे प्रधानमंत्री को अब दुनिया में कोई भी देश गंभीरता से नहीं लेता है। आज की तारीख में उनकी बातों का कितना असर होगा, ये वक्त बताएगा।

--आईएएनएस

केके/डीएससी

Date & Time : 2026-09-05 00:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News