Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एसबीआई का मुनाफा पहली तिमाही में करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपए रहा, एनपीए घटा


मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.23 प्रतिशत बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 19,160.44 करोड़ रुपए था।

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.23 प्रतिशत बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 19,160.44 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से आय सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1,27,896.46 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 1,17,830.28 करोड़ रुपए थी।

अन्य आय को मिलाकर वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में एसबीआई की कुल आय सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,43,819.15 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,35,341.56 करोड़ रुपए थी।

इस दौरान बैंक के कुल खर्च में भी बढ़ोतरी देखी गई है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में एसबीआई का कुल खर्च सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़कर 1,10,289.97 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,04,797.09 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में एसबीआई की नेटवर्थ 87,135.98 करोड़ रुपए बढ़कर 4,95,244.32 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछली तिमाही में 4,08,108.34 करोड़ रुपए थी।

परिचालन के मोर्च पर बैंक का प्रदर्शन शानदार रहा है। एसबीआई का वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के 1.83 प्रतिशत से घटकर 1.47 प्रतिशत पर आ गया है।

वहीं, इस दौरान नेट एनपीएस 0.47 प्रतिशत से घटकर 0.38 प्रतिशत पर आ गया है।

इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में बैंक का डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.54 रहा है, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 0.65 पर था।

नतीजों के बाद एसबीआई के शेयर में तेजी देखने को मिली है। दोपहर 2:30 बजे यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 3.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,119 रुपए पर था।

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News