Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एसवीएसयू भर्ती 2026: स्किल इंस्ट्रक्टर के 45 पदों पर आवेदन शुरू, 42 वर्ष वालों के पास अवसर


चंडीगढ़, 2 नवंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के पलवल के दुधोला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) ने नियमित आधार पर विभिन्न विषयों/क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षक (स्किल इंस्ट्रक्टर) के 45 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

चंडीगढ़, 2 नवंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के पलवल के दुधोला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) ने नियमित आधार पर विभिन्न विषयों/क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षक (स्किल इंस्ट्रक्टर) के 45 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एसवीएसयू की ओर से जिन विभिन्न विषयों/क्षेत्रों के आधार पर स्किल इंस्ट्रक्टर के 45 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें कृषि में 3, एनिमेशन में 1, रसायन विज्ञान में 1, सिविल में 2, कम्युनिकेशन स्किल में 2, सीएसई/आईटी में 10, इलेक्ट्रिकल में 2, इलेक्ट्रॉनिक्स में 2, फाइन आर्ट्स में 1, जर्मन में 1, हॉस्पिटैलिटी में 2, जापानी में 1, मैकेनिकल (आरएसी) में 2, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 3, संगीत (गायन और वाद्य) में 2, नर्सिंग में 2, फार्मेसी में 2, भौतिक विज्ञान में 1, फिजियोथेरेपी में 2, प्रिंटिंग और टेक्नोलॉजी में 1 एवं योग में 2 पद शामिल हैं।

स्किल इंस्ट्रक्टर के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तक तय की गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एसवीएसयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय और विभाग के अनुसार, न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास सभी पदों के लिए मैट्रिक स्तर तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना अनिवार्य है। वहीं, कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस की अच्छी जानकारी वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को एफपीएल-6 (कार्यात्मक वेतन स्तर 6) के तहत 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7वां सीपीसी) के अनुसार प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो हरियाणा के सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार (डीईएसएम भी शामिल) के लिए 1,000 रुपए, सामान्य वर्ग के पुरुष/महिला उम्मीदवार और अन्य राज्यों के सभी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए भी 1,000 रुपए, सामान्य वर्ग की सभी महिला उम्मीदवार (हरियाणा की महिला डीईएसएम भी शामिल) के लिए 250 रुपए और केवल हरियाणा के डीएससी/ओएससी/बीसीए/बीसीबी/ईएसएम वर्गों के पुरुष और महिला उम्मीदवार के लिए 250 रुपए तय है। वहीं, केवल हरियाणा के दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार (जिसमें दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत या उससे अधिक है) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसवीएसयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-11-02 20:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News