Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: गजनफर का चला जादू, अफगानिस्तान-ए ने हांगकांग को 7 विकेट से हराया


दोहा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अफगानिस्तान-ए ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हांगकांग, चीन को 7 विकेट से हराया। अफगानिस्तान-ए ने हांगकांग से मिले 67 रनों के लक्ष्य को महज 10.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दोहा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अफगानिस्तान-ए ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हांगकांग, चीन को 7 विकेट से हराया। अफगानिस्तान-ए ने हांगकांग से मिले 67 रनों के लक्ष्य को महज 10.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हसन ईसाखिल महज 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बहिर शाह महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान इमरान मीर 13 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाने के बाद आउट हुए। हालांकि, दरवेश रसूली ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।

दरवेश 30 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, इशाक रहीमी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। हांगकांग, चीन की तरफ से गेंदबाजी में आयुष शुक्ला ने 5 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि एहसान खान ने एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले, हांगकांग, चीन के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के स्पिनर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए। टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही। रेयांश शर्मा महज 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बाबर हयात एक रन ही बना सके। अब्दुल समद खान 2 रन और शाहिद वासिफ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। एजाज खान महज 11 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान यासिम मुर्तजा 36 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाकर आउट हुए। एहसान खान ने 3 रन बनाए।

हांगकांग, चीन के चार बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके। वहीं, सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। अफगानिस्तान-ए की ओर से गेंदबाजी में एएम गजनफर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, नसीर खान मारूफखिल ने 3.3 ओवर में महज 4 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। बशीर अहमद ने एक विकेट अपने नाम किया।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 15:15:05

Share:

Leave A Reviews

Related News