Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026: आठ भारतीय महिला मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई, पुरुषों में लक्ष्य खेलेंगे खिताबी मुकाबला


ताशकंद, 12 मई (आईएएनएस)। एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष मुक्केबाजों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगट अकेले ऐसे मुक्केबाज रहे जो फाइनल में पहुंचे। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद चार अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक हासिल किए।

ताशकंद, 12 मई (आईएएनएस)। एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष मुक्केबाजों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगट अकेले ऐसे मुक्केबाज रहे जो फाइनल में पहुंचे। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद चार अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक हासिल किए।

75 किग्रा भारवर्ग में लक्ष्य फोगट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया के के सियुंगमिन ली को 5:0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अन्य सेमीफाइनल मुकाबलों में, नरेंद्र नेला (46 किग्रा) उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लोह नुरालिएव से 0:5 से हार गए।

यश यादव (50 किग्रा) मंगोलिया के सुल्ड उसुखबातर से 1:4 से हार गए, जबकि निवेश पाल (54 किग्रा) को उज्बेकिस्तान के अब्दुलबोसित युरसुनबोएव के हाथों 0:5 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक अन्य कड़े मुकाबले में, नमन (70 किग्रा) उज्बेकिस्तान के अब्दुवोहिद अब्दुमजीदोव से 2:3 से हार गए।

एक फाइनलिस्ट और चार कांस्य पदकों के साथ, भारतीय अंडर-17 लड़कों की टीम फाइनल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का समापन करना चाहेगी।

इस बीच, भारत की अंडर-17 लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। आठ मुक्केबाज फाइनल में पहुंची हैं। सेमीफाइनल के बाद चार मुक्केबाजों ने कांस्य पदक हासिल किए।

राखी (46 किग्रा) ने चीन की याटिंग झांग के खिलाफ तीसरे राउंड में आरएससी के जरिए जबरदस्त जीत हासिल करते हुए टीम की अगुवाई की। 48 किग्रा वर्ग में, खुशी चंद ने मंगोलिया की मुंगुंजुल अल्तामगादासा पर 5:0 से शानदार जीत दर्ज की।

52 किग्रा में, ममता मुरलीधर राउत चीन की याक्सिन किउ से 0:5 से हार गईं, जबकि लक्ष्मी मंजूनाथ लमानी (54 किग्रा) उज्बेकिस्तान की कुमरिनिसो मुहम्मदोवा से 1:4 से हार गईं। नव्या (किग्रा) ने मंगोलिया की डागीमा चुलुतुमुर के खिलाफ दूसरे राउंड में आरएससी से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। 60 किग्रा वर्ग के मुकाबले में, इशिका कजाकिस्तान की बालीम गैबिटकीजी से 2:3 के करीबी अंतर से हार गईं। दिया (63 किग्रा) ने चीनी ताइपे की जिया-एन सॉन्ग के खिलाफ पहले राउंड में ही आरएससी से शानदार जीत दर्ज की।

66 किग्रा वर्ग में, हरनूर कौर कजाकिस्तान की अयाउलिम ओस्पानोवा से 0:5 से हार गईं। हिमांशी (70 किग्रा) ने जॉर्डन की जूड हाबी के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत हासिल की। ​75 किग्रा वर्ग में, ज्योति ने चीनी ताइपे की चेंग-हुई जू के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। वंशिका (80 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की फेरुजाबोनु कामोलोवा के खिलाफ 4:1 से ठोस जीत हासिल की।

आठ फाइनलिस्ट पक्के होने के बाद चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाज स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगी।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News