Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से रौंदा, जापान और मलेशिया ने जीते मुकाबले


जालंधर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम गुरुवार को 3 रोमांचक और जोरदार मुकाबलों का गवाह बना, जहां एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत, जापान और मलेशिया ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

जालंधर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम गुरुवार को 3 रोमांचक और जोरदार मुकाबलों का गवाह बना, जहां एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत, जापान और मलेशिया ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

भारत और चीन के बीच हुए बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले में, भारतीय टीम ने चीन को 5-2 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैग-फ्लिक का प्रदर्शन करते हुए 27वें और 31वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए 2 गोल किए। सुखजीत सिंह ने 12वें और 34वें मिनट में 2 फील्ड गोल दागे। जुगराज सिंह ने 47वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया।

दूसरी तरफ, चीनी खेमे से पेंग यांग ने 26वें मिनट में और चोंगकोंग चेन ने 36वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किए।

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री, गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी भारत-चीन मुकाबला देखा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों की बदौलत ही पंजाब को प्रतिष्ठित 'एशियन चैंपियंस ट्रॉफी' की मेजबानी मिली है। पंजाब को देश का 'हॉकी पावरहाउस' बताते हुए, गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार इस टूर्नामेंट को एक बड़ी सफलता बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

एक अन्य मैच में, जापान ने कड़े संघर्ष के बाद बांग्लादेश को 1-0 से हराया। जापान के लिए राइकी फुजीशिमा ने 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागा।

इससे पहले, दिन के पहले मैच में मलेशिया ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराया। मलेशिया के लिए अजीमुद्दीन कमरुद्दीन ने 10वें मिनट में फील्ड गोल करके खाता खोला। इसके बाद साउथ कोरिया ने वापसी करते हुए 31वें मिनट में सोंग हे-सोंग के फील्ड गोल की मदद से स्कोर बराबर कर दिया।

मलेशियाई टीम ने हॉकी का शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 और गोल दागे। 36वें मिनट में मोहम्मद अखिमुल्लाह अनवर एसूक ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद 50वें मिनट में फैसल बिन सारी ने मलेशिया के लिए एक और गोल किया, जिससे स्कोर 3-1 हो गया और यही मैच का अंतिम स्कोर रहा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-29 23:35:10

Share:

Leave A Reviews

Related News