Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता


मोहाली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जापान को 4-1 से मात देकर खिताबी हैट्रिक लगाई। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। यह भारत का छठा खिताब रहा। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में भी यह टूर्नामेंट जीता था।

मोहाली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जापान को 4-1 से मात देकर खिताबी हैट्रिक लगाई। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। यह भारत का छठा खिताब रहा। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में भी यह टूर्नामेंट जीता था।

मुकाबले के तीसरे मिनट जापान के काजुमासा मात्सुमोतो ने फील्ड गोल दागा, जिसके बाद शिलानंद लाकड़ा (42वें मिनट), दिलप्रीत सिंह (48वें मिनट), जुगराज सिंह (53वें मिनट) और विवेक सागर प्रसाद (54वें मिनट) ने एक-एक गोल करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।

खिताबी मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे ही मिनट जापान ने मात्सुमोतो के गोल से बढ़त बना ली। उन्होंने 'टोमाहॉक' शॉट से गोल करके दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके बाद जापान को 20वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने जापानी कप्तान राइकी फुजीशिमा को गोल दागने से रोक दिया।

दूसरी तरफ, भारत के जरमनप्रीत सिंह डिफेंस में चट्टान की तरह डटे रहे। पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद, भारतीय टीम ने पाला बदलने के बाद पूरी तरह से दबदबा बना लिया।

भारत को 33वें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक को जापानी गोलकीपर किशो कुरोदा ने रोक दिया। जापानी टीम ने 39वें मिनट में अपना दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन शोता यामादा की कोशिश नाकाम रही।

भारत ने जापानी डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और 42वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। आदित्य अर्जुन लालागे के पास पर, शिलानंद लाकड़ा ने रिबाउंड से गोल करते हुए भारत को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मुकाबले के 48वें मिनट में हार्दिक के शानदार पास पर दिलप्रीत सिंह ने रिवर्स हिट लगाकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम का खेल पूरी तरह बदल गया था। 53वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए मेजबानों को 3-1 से बढ़त दिला दी। मुकाबले के 54वें मिनट विवेक सागर ने सर्कल के ऊपर से एक जोरदार हिट लगाकर भारत के लिए अंतिम गोल दागा। मैच खत्म होने से चंद सेकंड पहले, जापान को अपना चौथा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान फुजीशिमा का शॉट बाहर चला गया और भारत ने खिताब अपने नाम कर लिया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-06 00:00:05

Share:

Leave A Reviews

Related News