Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन गेम्स: 13 वर्षीय यू जिडी और थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन चुने गए 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर'


नागोया, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में चीन की 13 वर्षीय स्विमिंग स्टार यू जिडी और थाईलैंड के स्प्रिंटर पुरीपोल बूनसन को क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (एमवीपी) चुना।

नागोया, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में चीन की 13 वर्षीय स्विमिंग स्टार यू जिडी और थाईलैंड के स्प्रिंटर पुरीपोल बूनसन को क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (एमवीपी) चुना।

यू जिडी और पुरीपोल बूनसन ने कई गोल्ड मेडल जीतने के साथ कई एशियन गेम्स और एशियन रिकॉर्ड्स भी बनाए। दोनों एथलीट्स को ओसीए की तरफ से 25,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

महज 13 वर्षीय यू जिडी स्विमिंग में तीन व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर गेम्स के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बनकर उभरीं। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में जीत हासिल की और इस दौरान तीन गेम्स रिकॉर्ड और एक एशियन रिकॉर्ड बनाया। उनका पहला रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन 20 सितंबर को 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में हुआ, जब उन्होंने 2:05.08 का समय लेकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।

एक दिन बाद, यू ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में और भी शानदार प्रदर्शन किया। 2:06.10 के समय के साथ उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड बनाया और एशियन रिकॉर्ड को भी बेहतर किया। उन्होंने 23 सितंबर को 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले को 4:28.56 में जीतकर गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की, जो एक और गेम्स रिकॉर्ड था।

वहीं, बूनसन ने पुरुषों के स्प्रिंट इवेंट्स में दबदबा बनाते हुए थाईलैंड के लिए 100 मीटर और 200 मीटर दोनों रेस में जीत हासिल की। ​​20 वर्षीय स्प्रिंटर ने अपने अभियान के दौरान चार एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाए और एक एशियन रिकॉर्ड की बराबरी की। 25 सितंबर को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में बूनसन ने 9.90 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता और सेमीफाइनल में बनाए गए 9.91 सेकंड के एशियन गेम्स के रिकॉर्ड को बेहतर किया।

दो दिन बाद, उन्होंने 200 मीटर दौड़ में भी जीत हासिल करके स्प्रिंट डबल पूरा किया। 19.88 सेकंड के उनके विजयी समय ने एक दिन पहले बनाए गए 20.10 सेकंड के उनके ही खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ा और एशियन रिकॉर्ड की बराबरी की। बूनसन ने थाईलैंड की मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले टीम के सदस्य के तौर पर सिल्वर मेडल भी जीता, जिससे उनके लिए ये खेल बेहद सफल रहे।

यू और बूनसन अब उन शानदार एथलीट्स की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें ओसीए एशियन गेम्स एमवीपी अवार्ड मिला है। पिछले विजेताओं में जापान के कोजी इतो (1998), कोसुके किताजिमा (2002 और 2014), चीन के पार्क ताए-ह्वान (2006), लिन डैन (2010), चीन की रिकाको इकी (2018) और किन हैयांग के साथ-साथ झांग युफेई शामिल हैं, जो 2022 में क्रमशः पुरुष और महिला विजेता थे।

2026 के एमवीपी को चुनने वाले पांच सदस्यीय पैनल में इकराम, ओसीए के डिप्टी डायरेक्टर जनरल विनोद कुमार तिवारी, ओसीए एथलीट्स कमेटी की चेयर डिंग निंग, ओसीए स्पोर्ट्स कमेटी के चेयर सोंग लुजेंग और ओसीए स्पोर्टिंग एशिया न्यूजलेटर के एडिटर जेरेमी वॉकर शामिल थे। अब जब 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक करीब है, ओसीए का मानना ​​है कि यू और बूनसन का प्रदर्शन एशिया के दो उभरते हुए स्पोर्ट्स स्टार्स के लिए और भी बड़े इंटरनेशनल करियर की शुरुआत हो सकता है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-04 16:30:12

Share:

Leave A Reviews

Related News