Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, अटापट्टू के हाथों में कमान


कोलंबो, 16 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान चामरी अटापट्टू के हाथों में सौंपी गई है।

कोलंबो, 16 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान चामरी अटापट्टू के हाथों में सौंपी गई है।

श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 में फाइनल तक का सफर तय किया था। टीम को खिताबी मुकाबले में भारत के खिलाफ 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में अनुभवी और उभरते हुए खिलाड़ियों का मिश्रण है। एशिया कप 2026 की टीम में शामिल कई खिलाड़ियों को एशियन गेम्स 2026 के स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप और एशिया कप के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वालीं विष्मी गुणरत्ने को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। नीलाक्षिका सिल्वा को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। एशिया कप में श्रीलंकाई टीम में वापसी करने वालीं चेतना विमुक्ति को भी टीम में जगह नहीं दी गई है।

चयनकर्ताओं ने टीम में दो होनहार युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। एशिया कप के दौरान अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित करने वालीं चमुडी प्रबोदा को टीम में जगह मिली है, जबकि 19 वर्षीय रश्मिका सेववंडी भी टीम में चुनी गई हैं। सेववंडी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

टीम में इमेषा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हसिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंका मलेशिया के खिलाफ अपने शुरुआती मैच की तैयारी करते हुए एशिया कप अभियान के अच्छे प्रदर्शन को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भी जारी रखने की कोशिश करेगी। टीम की सफलता का दारोमदार कप्तान अटापट्टू के कंधों पर होगा।

एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका टीम: चामरी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, कविशा दिलहारी, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपेज, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या और काव्या कविंदी।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Date & Time : 2026-09-16 15:20:12

Share:

Leave A Reviews

Related News