Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन गेम्स: जापान के खिलाफ 3-0 से जीत, चीनी महिला बॉलीबॉल टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार 'गोल्ड मेडल' जीता


नागोया, 22 सितंबर (आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार को नागोया में खेले गए फाइनल में जापान के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल करते हुए एशियन गेम्स की महिला वॉलीबॉल स्पर्धा में अपना 10वां गोल्ड मेडल जीता। वहीं, थाईलैंड ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए 'प्ले-ऑफ' मैच में साउथ कोरिया को 4-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

नागोया, 22 सितंबर (आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार को नागोया में खेले गए फाइनल में जापान के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल करते हुए एशियन गेम्स की महिला वॉलीबॉल स्पर्धा में अपना 10वां गोल्ड मेडल जीता। वहीं, थाईलैंड ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए 'प्ले-ऑफ' मैच में साउथ कोरिया को 4-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

पहले सेट की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सेट के बीच में चीन ने धीरे-धीरे बढ़त बनाते हुए 25-19 से जीत हासिल की।

दूसरे सेट में चीन ने पूरे समय मामूली बढ़त बनाए रखी। दोनों टीमों ने खेल की गति बढ़ाई और कई लंबी रैलियां खेलीं, लेकिन आखिरकार चीन ने यह सेट 25-20 से अपने नाम किया।

तीसरे सेट की शुरुआत में जापान ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 7-1 की बढ़त बना ली, जिससे चीन को 'टाइम-आउट' लेना पड़ा। इसके बाद चीन ने लय वापस हासिल की और अपनी सर्विसिंग व ब्लॉकिंग की ताकत का इस्तेमाल करते हुए स्कोर 19-19 से बराबर कर लिया। चार बार 'ड्यूस' (स्कोर बराबर होने की स्थिति) के बाद, चीन ने 25-23 से सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। चीन ने 2023 में हांग्जो एशियन गेम्स में भी जापान को सीधे सेटों में हराया था।

इससे पहले, सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल में चीन ने थाईलैंड को 3-2 से शिकस्त दी थी। इस जीत के साथ उन्होंने पिछले महीने एशियन विमेंस वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार का बदला लिया था। दिन के दूसरे सेमीफाइनल में जापानी टीम साउथ कोरिया को 3-0 से मात देकर गोल्ड मेडल मैच में पहुंची थी।

चीन, जापान, थाईलैंड और साउथ कोरिया के साथ-साथ वियतनाम, कजाकिस्तान, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। 14 टीमों की इस प्रतियोगिता में टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया था। दो ग्रुप में तीन-तीन टीमें थीं और बाकी दो ग्रुप में चार-चार टीमें थीं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-22 21:55:10

Share:

Leave A Reviews

Related News