Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन गेम्स में लगातार 2 गोल्ड जीतना बड़ी उपलब्धि, परिवार के समर्थन से यहां तक पहुंचा: सुखजीत सिंह

गुरुग्राम, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह ने 'एशियन गेम्स' में लगातार दो गोल्ड मेडल जीतने को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के लगातार बेहतर प्रदर्शन से खिलाड़ियों को देशवासियों का भरपूर समर्थन मिला है। टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जिससे खिलाड़ियों की जिम्मेदारी और उम्मीदें बढ़ गई हैं।

सुखजीत ने कहा कि एशियन गेम्स में उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने देशवासियों से भारतीय हॉकी को इसी तरह प्यार और समर्थन देते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कोशिश आगे भी देश के लिए पदक जीतने की रहेगी।

भारतीय खिलाड़ी ने अपने सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के लिए इस स्तर तक पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसमें परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने माना कि आज उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, उसमें उनके परिवार के समर्थन की अहम भूमिका रही है।

पिता के हॉकी खिलाड़ी होने और उनके सपने को पूरा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे दबाव नहीं कहा जा सकता। सुखजीत के पिता का सपना था कि वह हॉकी खिलाड़ी बनें और खुद उनकी भी इस खेल में आगे बढ़ने की इच्छा थी। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय परिवार को देते हुए कहा कि यहां तक पहुंचने में परिवार ने उनका पूरा साथ दिया है।

एशियन गेम्स में सबसे चुनौतीपूर्ण मुकाबले के सवाल पर खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हमेशा अलग होता है। ऐसे मैच में टीम की रणनीति और मानसिकता काफी अहम होती है।

उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने मुकाबले से पहले अपनी रणनीति और खेल के ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया। खिलाड़ियों को किसी भी तरह की अतिरिक्त कोशिश करने के बजाय अपनी बुनियादी चीजों पर भरोसा रखने के लिए कहा गया। टीम ने इसी रणनीति के साथ खेलते हुए पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

--आईएएनएस

आरएसजी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-14 23:55:10

Share:

Leave A Reviews

Related News