Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन पैरा गेम्स: धर्मराज सोलैराज ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल, लॉन्ग जंप में 7.15 मीटर की छलांग लगाकर बनाया नया रिकॉर्ड


नागोया, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के धर्मराज सोलैराज ने गुरुवार को जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 7.15 मीटर की रिकॉर्ड-तोड़ छलांग लगाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

नागोया, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के धर्मराज सोलैराज ने गुरुवार को जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 7.15 मीटर की रिकॉर्ड-तोड़ छलांग लगाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में टी44/टी62/टी64 के संयुक्त फाइनल में हिस्सा लेते हुए तमिलनाडु के 32 वर्षीय एथलीट ने अपने दूसरे प्रयास में यह निर्णायक छलांग लगाई। इसके साथ ही उन्होंने एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और इस महाद्वीपीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

यह प्रदर्शन हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से सोलैराज के करियर में एक और अहम उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने 7.08 मीटर का अपना पिछला एशियाई रिकॉर्ड भी बेहतर कर लिया, जो उन्होंने नई दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स 2025 चैंपियनशिप में बनाया था।

सोलैराज ने प्रतियोगिता की शुरुआत 6.88 मीटर की छलांग के साथ की और दूसरे राउंड में 7.15 मीटर की दूरी तय की। इसके बाद उन्होंने 6.82 मीटर और 6.85 मीटर की छलांग लगाई, जबकि उनके आखिरी दो प्रयास फाउल रहे। हालांकि, उनकी शुरुआती रिकॉर्ड-तोड़ छलांग ही खिताब जीतने के लिए काफी थी।

टी44 क्लासिफिकेशन में 6.34 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करने वाले मलेशिया के एडी बर्नार्ड 740 रजा प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जापान के युमा तामाकी ने टी64 कैटेगरी में 6.89 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और 726 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इस संयुक्त इवेंट में अलग-अलग क्लासिफिकेशन के एथलीटों का मूल्यांकन रजा पॉइंट्स सिस्टम के जरिए किया जाता है। इसमें एथलीटों की शारीरिक अक्षमता की कैटेगरी के अनुसार उनके प्रदर्शन के स्तर को ध्यान में रखा जाता है। सोलैराज 807 प्वाइंट्स के साथ तालिका में शीर्ष पर रहे।

इस जीत के साथ ही भारतीय एथलीट के लगातार बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। अक्टूबर 2023 में हांगझोऊ में उन्होंने फाइनल राउंड में 6.80 मीटर की छलांग लगाकर एशियन पैरा गेम्स का खिताब जीता था, जो उस समय एक एशियाई रिकॉर्ड था। इसके बाद, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भले ही वह सातवें स्थान पर रहे, लेकिन उन्होंने अपना प्रदर्शन बेहतर करते हुए 7.08 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले 2026 में नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में सोलैराज ने टी44/टी64 कंबाइंड लॉन्ग जंप इवेंट में 7.05 मीटर की छलांग लगाकर जीत हासिल की। ​​यह एशियन पैरा गेम्स से पहले उनके शानदार फॉर्म का एक और सबूत था। टी64 कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए सोलैराज ने अपने नाम एक और बड़ा खिताब कर लिया है और साथ ही महाद्वीपीय रिकॉर्ड को और बेहतर बना दिया है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-22 19:10:11

Share:

Leave A Reviews

Related News