Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन पैरा गेम्स में बढ़ाया देश का मान, पीएम मोदी 5 नवंबर को खिलाड़ियों से संवाद करेंगे


नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम 4:30 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के साथ मुलाकात करेंगे। इस मौके पर पीएम उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम 4:30 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के साथ मुलाकात करेंगे। इस मौके पर पीएम उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में एथलीट, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

भारत ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। कुल 97 भारतीय पैरा-एथलीट्स ने 114 मेडल जीते, जिसमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। यह 2023 में हांगझोऊ में जीते गए 111 मेडल (29 गोल्ड, 21 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज) के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने भारतीय पैरा एथलीट्स की सराहना करते कहा था, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में हमारे पैरा-एथलीट्स ने क्या शानदार कामयाबी हासिल की है। रिकॉर्ड 114 मेडल के साथ, यह गेम्स में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। यह पूरे देश के लिए बहुत गर्व और खुशी का मौका है। मैं हमारे दल के हर सदस्य को उनके जबरदस्त इरादे के लिए बधाई देता हूं। हर एथलीट ने इस ऐतिहासिक कामयाबी में अपना योगदान दिया है और अपनी कामयाबियों से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।"

पैरा एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में चौथे पायदान पर रहा था। भारत ने पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 65 मेडल हासिल किए थे। इनमें 22 गोल्ड, 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज मेडल रहे। वहीं, पैरा आर्चरी और पैरा बैडमिंटन में देश को 3-3 गोल्ड हाथ लगे। इनके अलावा, शूटिंग में भारत के नाम 2 गोल्ड समेत कुल 5 मेडल रहे।

इन खेलों में चीन कुल 435 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि जापान ने 186 मेडल के साथ दूसरा पायदान हासिल किया। तीसरे पायदान पर उज्बेकिस्तान (145) और पांचवें स्थान पर साउथ कोरिया (100) रहा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-04 16:45:05

Share:

Leave A Reviews

Related News