Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एस्टन विला फुटबॉल क्लब ने गोलकीपर सुजुकी और डिफेंडर रुगेरी को किया साइन


लंदन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। एस्टन विला ने नए प्रीमियर लीग सीजन से पहले जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी और इटली के डिफेंडर माटेओ रुगेरी को साइन किया है। इन दोनों के जुड़ने से टीम को और मजबूती मिली है।

लंदन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। एस्टन विला ने नए प्रीमियर लीग सीजन से पहले जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी और इटली के डिफेंडर माटेओ रुगेरी को साइन किया है। इन दोनों के जुड़ने से टीम को और मजबूती मिली है।

इंग्लिश क्लब ने बुधवार को इन खिलाड़ियों को साइन करने की पुष्टि की। मैनेजर उनाई एमरी के नेतृत्व में विला अपनी टीम को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसके तहत ये दोनों खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं। 23 साल के सुजुकी सीरी ए की टीम पार्मा से आए हैं और उन्होंने तेजी से जापान के बेहतरीन युवा गोलकीपरों में अपनी जगह बनाई है। यह गोलकीपर जापान की फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा भी रहा था और वह सीनियर नेशनल टीम के लिए 22 मैच खेल चुके हैं।

सुजुकी के फुटबॉल करियर की शुरुआत जापान में उरावा रेड डायमंड्स के साथ हुई, जहां उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में फर्स्ट-टीम के लिए डेब्यू किया। बेल्जियम में सिंट-ट्रुइडन के साथ अनुभव हासिल करने के बाद, सुजुकी इटली चले गए और पिछले दो सीजन पार्मा फुटबॉल क्लब की तरफ से खेल रहे थे।

सीरी ए में उनके प्रदर्शन और इंटरनेशनल लेवल पर लगातार बेहतर होते खेल ने उन्हें यूरोप के सबसे पसंदीदा युवा गोलकीपरों में से एक बना दिया है। विला में उनके आने से एमरी को गोलकीपिंग में एक और विकल्प मिला है, क्योंकि क्लब भविष्य की योजना बना रहा है।

वहीं, रुगेरी स्पेन में एक सीजन बिताने के बाद एटलेटिको मैड्रिड से विला फुटबॉल क्लब में शामिल हो रहे हैं। 24 साल के लेफ्ट-बैक रुगेरी अटलांटा के यूथ सिस्टम से निकले और सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई। उन्होंने इटैलियन क्लब के लिए 100 से अधिक मैच खेले और उस अटलांटा टीम का हिस्सा थे जिसने 2024 में यूईएफए यूरोपा लीग की ट्रॉफी जीती थी। रुगेरी पिछली गर्मियों में एटलेटिको मैड्रिड गए थे, फिर इटली की सीरी ए में लौटे, और अब इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब से जुड़ गए हैं।

हालांकि, रुगेरी ने कई यूथ लेवल पर इटली का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन उन्हें अभी भी अपने सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है। मगर नेशनल टीम में बुलाए जाने के बाद वह सीनियर सेटअप का हिस्सा रहे हैं। सुजुकी और रुगेरी के आने से विला के लिए दो अहम पोजीशन पर मुकाबला और बढ़ गया है। क्लब एक और मुश्किल सीजन की तैयारी कर रहा है, जिसमें प्रीमियर लीग फुटबॉल के साथ-साथ उनके यूरोपियन टूर्नामेंट्स के मैच भी शामिल होंगे।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News