Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस


ग्रेटर नोएडा, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी में सोमवार को एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

ग्रेटर नोएडा, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी में सोमवार को एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी के एक फ्लैट में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका की पहचान सोनम पुत्री रामपाल सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम बासखेड़ा, थाना अटरिया, जिला सीतापुर के रूप में की। जांच में सामने आया कि सोनम पिछले करीब एक वर्ष से उक्त फ्लैट में घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में काम कर रही थी। वह फ्लैट मालिक प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी के साथ सर्वेंट रूम में रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, रात के समय किसी वक्त सोनम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद फ्लैट में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम द्वारा मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस फ्लैट में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतका के संबंध में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मामले में साक्ष्य संकलन और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News