Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बालाघाट में किसान की मौत, कीटनाशक छिड़काव के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक किसान की कीटनाशक के संपर्क में आने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना लालबर्रा थाना क्षेत्र के बोरी गांव की है, जहां 55 वर्षीय किसान सुरेंद्र चौरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र चौरे 30 मार्च को अपने खेत में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। घर लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने उन्हें पहले लालबर्रा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हालांकि, परिजनों ने उन्हें बालाघाट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के पुत्र के अनुसार, कीटनाशक छिड़काव के बाद ही उनके पिता की तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और किसानों के बीच कीटनाशक उपयोग को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News