Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गाजियाबाद : शास्त्री नगर में दलदली नाले में फंसा व्यक्ति, दमकल टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला


गाजियाबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। गाजियाबाद में शुक्रवार को अग्निशमन एवं आपात सेवा की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। शास्त्री नगर स्थित एक गहरे और गंदे नाले के दलदल में फंसे एक व्यक्ति को फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण व्यक्ति की जान बच गई।

गाजियाबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। गाजियाबाद में शुक्रवार को अग्निशमन एवं आपात सेवा की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। शास्त्री नगर स्थित एक गहरे और गंदे नाले के दलदल में फंसे एक व्यक्ति को फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण व्यक्ति की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, कमिश्नरेट गाजियाबाद के फायर स्टेशन कोतवाली को सुबह 10:11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि आई ब्लॉक, शास्त्री नगर स्थित एक गहरे नाले में एक व्यक्ति दलदल में फंस गया है और स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में फायर स्टेशन कोतवाली से एक एफक्यूआरवी (फर्स्ट क्विक रिस्पांस व्हीकल) तथा फायर स्टेशन कविनगर से एक फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन टीम ने सबसे पहले मौके की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। नाले की गहराई, दलदल और गंदगी को देखते हुए रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण था।

इसके बावजूद प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मियों ने आवश्यक सुरक्षा उपकरणों और आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक नाले में उतरकर फंसे व्यक्ति तक पहुंच बनाई। काफी मशक्कत और सतर्कता के बाद टीम ने दलदल में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान पूरी टीम ने संयम और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया, जिससे बिना किसी बड़ी अनहोनी के व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर भेजा गया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान गौरव (उम्र लगभग 47 वर्ष) के रूप में हुई है।

चिकित्सकों द्वारा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति में समय पर सूचना मिलना और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की तत्परता किसी भी बड़ी दुर्घटना को टालने में अहम भूमिका निभाती है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एसके

Share:

Leave A Reviews

Related News