Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'गनमास्टर जी9' की पहली झलक रिलीज, एजेंट के रूप में नजर आएंगे इमरान हाशमी


मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' की पहली झलक मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज कर दी है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म में इमरान हाशमी ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो लोगों की नजरों से हटके देश की सेवा करता है।

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' की पहली झलक मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज कर दी है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म में इमरान हाशमी ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो लोगों की नजरों से हटके देश की सेवा करता है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जी9 की दुनिया शुरू होती है, प्यार, संगीत और एक्श। 'गनमास्टर जी9' इन सबको एक साथ लाता है एक ऐसी कहानी में, जो आपको एक शानदार सफर पर ले जाने के लिए तैयार है।"

एक्शन से भरपूर टीजर में जबरदस्त एक्शन, गोलियों की गड़गड़ाहट और इमरान व जेनेलिया देशमुख की रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक देखने को मिलती है।

1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखाया गया है कि इमरान हाशमी फिल्म में 'एजेंट G9' यानी 'ईश्वर' के रूप में नजर आ रहे हैं, जो दुनिया के सामने एक साधारण जिंदगी जीते हैं लेकिन गुप्त रूप से देश की सुरक्षा के लिए एक खतरनाक मिशन पर रहते हैं।

यह फिल्म एक्शन, रोमांस और संगीत का संगम है, जिसे मेकर्स ने एक बड़े पर्दे के एंटरटेनर के तौर पर पेश किया है। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के लिए फिल्म 'गनमास्टर जी9' म्यूजिकल हिट हो सकती है। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, और टीजर में उनका लोकप्रिय ट्रैक 'अफसनम' भी सुनने को मिलता है जो पुरानी यादें ताजा करता है।

आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया की सुपरहिट तिकड़ी लगभग दो दशक बाद फिर से एक साथ लौट रही है। इससे पहले इन्होंने 'आशिक बनाया आपने' जैसी सफल फिल्में दी हैं। अब गनमास्टर G9 के लिए यह तिकड़ी फिर से जुड़ी है। इस फिल्म के जरिए हाशमी और रेशमिया का म्यूजिकल रीयूनियन भी हो रहा है, क्योंकि फिल्म का संगीत हिमेश ने ही कंपोज किया है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News