Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, यात्रा को लेकर भारी उत्साह


उत्तरकाशी, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तरकाशी जिले स्थित पावन श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार उमड़ रही है। 19 अप्रैल से प्रारंभ हुई यात्रा के एक महीने के भीतर ही दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है।

उत्तरकाशी, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तरकाशी जिले स्थित पावन श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार उमड़ रही है। 19 अप्रैल से प्रारंभ हुई यात्रा के एक महीने के भीतर ही दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है।

बड़ी संख्या में देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच प्रशासन की ओर से यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी यात्रा बुलेटिन के अनुसार, अब तक दोनों धामों में कुल 5 लाख 20 हजार 991 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें श्री यमुनोत्री धाम में 2 लाख 62 हजार 275 और श्री गंगोत्री धाम में 2 लाख 58 हजार 716 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यात्रा के दौरान अब तक कुल 51 हजार 68 छोटे-बड़े वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु धामों तक पहुंचे हैं।

रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, श्री यमुनोत्री धाम में 15 हजार 30 तथा श्री गंगोत्री धाम में 13 हजार 737 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सफाई व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान है। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यात्रा मार्गों एवं विभिन्न पड़ाव स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं। श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही संबंधित विभागों की ओर से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे यात्रा मार्ग स्वच्छ एवं व्यवस्थित बने रहें।

जिला प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज एवं सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और यात्रा को सफल एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News