Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 55 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कीमत 55 लाख रुपए


ग्रेटर नोएडा, 9 नवंबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई एसेंट कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा, 9 नवंबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई एसेंट कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के एक ऐसे तरीके का खुलासा हुआ है, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पार्सल सेवाओं का इस्तेमाल कर ग्राहकों तक नशीला पदार्थ पहुंचाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 को स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट पुलिसिंग से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने निर्माणाधीन बिल्डिंग गोल्डन ग्रांड रोड से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम खान (30 वर्ष), वसीम (26 वर्ष) और लक्ष्य राठौर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें आलम खान गाजियाबाद के लोनी मुस्तफाबाद का निवासी है, जबकि वसीम बागपत जिले के रटोल गांव और लक्ष्य राठौर गौतमबुद्ध नगर की चोटपुर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ और शुरुआती जांच में तस्करी के कारोबार का तरीका सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद गांजे को विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक किया जाता था, ताकि उसकी पहचान आसानी से न हो सके। आरोपी अपनी कार के जरिए गांजे की सप्लाई करते थे। इसके साथ ही टेलीग्राम एप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से ग्राहकों की मांग के अनुसार नशीले पदार्थ की डोर-टू-डोर डिलीवरी भी करते थे। इस तरीके से आरोपी सीधे ग्राहकों तक गांजा पहुंचाकर अवैध कारोबार चला रहे थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा गांजे की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एसेंट कार और घटना में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। बरामद मोबाइल फोन के जरिए पुलिस आरोपियों के संपर्कों, ग्राहकों और ऑनलाइन माध्यम से होने वाले लेनदेन की जानकारी जुटा सकती है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना बिसरख में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी वसीम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट की के तहत दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की खरीद-फरोख्त के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार में शामिल अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-09 17:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News